Hyundai Venue vs Kia Sonet: अक्सर लोग इन दोनों ही गाड़ियों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. इस लेख में हम आपको दोनों के बीच के अंतर और इनके फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके लिए कार पसंद करना आसान हो जाएगा.
Hyundai Venue vs Kia Sonet: कार लेने से आमतौर पर लोग फीचर्स, सेफ्टी और लुक्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन, जिस गाड़ी को आप लेना चाहते हैं कई बार उस सेगमेंट में आने वाली अन्य कारों के रिव्यू देखना और उनकी तुलना करके भी कार लेना किफायती होता है. हुंडई वेन्यू एक अच्छी कॉम्पैक्ट एसयूवी कार है, जो किआ सोनेट को कड़ी टक्कर देती है. वेन्यू लेने वाले लोग इसे पसंद करने से पहले सोनेट को भी अपनी विश लिस्ट में रखते है क्योंकि दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट गाड़ियां मानी जाती हैं.
Hyundai Venue vs Kia Sonet: अक्सर लोग इन दोनों ही गाड़ियों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. इस लेख में हम आपको दोनों के बीच के अंतर और इनके फीचर्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके लिए कार पसंद करना आसान हो जाएगा.
वेन्यू और सोनेट दोनों ही कारें अपनी जगह पर बेस्ट हैं. लुक्स और साइज के मामले में सोनेट वेन्यू से थोड़ी ज्यादा अच्छी है. वहीं, बिल्ड क्वालिटी और कुछ अन्य फीचर्स में वेन्यू सोनेट को मात देती है. इंजन और गाड़ी की पर्फॉमेंस के मामले में वेन्यू एक अच्छी कार हो सकती है.वहीं, अपन एग्रेसिव लुक, फीचर्स और बूट स्पेस के मामले में सोनेट आगे निकल जाती है. हालांकि, दोनों ही पेट्रोल वैरिएंट में 1193 सीसी के इंजन के साथ आती हैं. वहीं, फीचर्स के मामले में भी सोनेट वेन्यू से बेहतर साबित हो सकती है. लेकिन, बिल्ड क्वालिटी के मामले में सोनेट का वेन्यू से मुकाबला नहीं है.
वैसे तो दोनों ही कारें फीचर्स से लैस हैं, लेकिन सोनेट में एक बेहतर और बड़ी टचस्क्रीन देखने को मिलती है. सोनेट में आपको फ्रंट पार्किंग सेंसर्स के साथ ही साथ 360 डिग्री कैमरा और बोस का साउंड सिस्टम को देखने को मिलता है. इसके अलावा आपको सोनेट में सनरूफ भी देखने को मिल सकती है. वहीं, वेन्यू में आपको डी कट स्टीयरिंग व्हील्स, इलेक्ट्रिक ड्राइवर सीट्स, रियर एसी वेंट्स और प्रीमियम लेदर आर्मरेस्ट भी देखने को मिलता है.
वेन्यू कार के बेस वैरिएंट की कीमत 7.90 लाख से शुरू होकर 15.69 लाख रुपये पर खत्म होती है. वहीं, अगर आप सोनेट लेते हैं तो आपको 7.30 से लेकर 14 लाख तक देखने को मिलती है. अगर आप फीचर लवर हैं तो सोनेट आपके लिए वैल्यू फॉर मनी हो सकती है. लेकिन, अगर आप बिल्ड क्वालिटी वाली कार लेना चाहते हैं तो वेन्यू ज्यादा किफायती रहेगी.
Silver Rate Today 20 Oct 2026: दशहरे पर चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Gold Rate Today 20 October 2026: दशहरे पर सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है.…
Mandsaur Ravan Tradition: मध्य प्रदेश के मंदसौर में रावण को मंदोदरी का मायका होने के…
Salman Khan vs Lawrence Bishnoi: देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान को मुकाम जाकर माफी मांगने…
Happy Dussehra 2026 Wishes in Hindi: दशहरा 2026 बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक…
Delhi Dussehra Traffic Advisory 20 Oct 2026: दशहरा पर दिल्ली-NCR में सुरक्षा कड़ी रहेगी और…