<

लेना चाहते हैं कॉम्पैक्ट SUV? Hyundai venue vs Maruti Breeza में से क्या रहेगी बेहतर, जानें अंतर

Hyundai venue vs Maruti Breeza: परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं.

Hyundai venue vs Maruti Breeza: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में कॉम्पैक्ट SUV या मिड साइज एसयूवी सेगमेंट न केवल तेजी से बढ़ रहा है बल्कि, अन्य कारों की तुलना में अधिक किफायती भी माना जा रहा है. शहरों की भीड़भाड़ वाली सड़कों से लेकर ग्रामीण इलाकों के उबड़-खाबड़ रास्तों तक में कॉम्पैक्ट एसयूवी आसानी से निकल जाती है. अगर आप प्रॉपर एसयूवी नहीं ले पा रहे हैं तो ऐसे में मिड साइज एसयूवी लेना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. अगर आप एक किफायती और बजट फ्रेंडली कॉम्पैक्ट एसयूवी कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में Hyundai venue और Maruti Breeza आपके लिए परफेक्ट रहने वाली है.

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी काफी शानदार दिखाई देती हैं. चलिए जानते हैं इन दोनों कारों के बीच क्या अंतर देखने के लिए मिलते हैं. 

Hyundai venue vs Maruti Breeza: फीचर्स में क्या है अंतर?

बात करें अगर दोनों कारों के फीचर्स की तो Hyundai venue में आपको ADAS Level 2 सेफ्टी, dual 12.3 इंच के कर्व डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा और फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स मिलती हैं. ड्युअल स्क्रीन सेटअप, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले के साथ ही साथ इसमें आपको पैनेरोमिक सनरूफ तक देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, दूसरी ओर Breeza में आपको ABS और EBD के अलावा 360 डिग्री कैमरा और 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी देखने के लिए मिल जाता है. इस कार में आपको वायरलेस चार्जिंग क्रूज कंट्रोल के साथ ही साथ एंड्रॉयड ऑटोप्ले का भी ऑप्शन दिया जाता है. 

ये भी पढ़ें:- New Hyundai Venue vs Maruti Suzuki Brezza में कौन है बेहतर, जानें साइज, फीचर्स, इंजन और प्राइस की तुलना

परफॉर्मेंस में क्या है अंतर?

Hyundai Venue में आपको 1.0L Turbo GDi Petrol, 1.2L Kappa MPi Petrol और 1.5L U2 CRDi Diesel का इंजन ऑप्शन भी देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा इस कार में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलता है साथ ही साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन भी देखने के लिए मिल जाएगा. वहीं, Breeza में आपको 1.5 लीटर का K सीरीज इंजन वह भी Smart Hybrid Technology के साथ दिया जाता है. इस कार में आपको 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST

Who is Hasan Nawaz: कौन हैं हसन नवाज जिन्हें भारतीय गेंदबाजों से है नफरत? एशियन गेम्स में भारत के खिलाफ कूट डाले 96 रन

Hasan Nawaz Controversial Statement: एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत से मिली हार के…

Last Updated: October 3, 2026 14:45:58 IST

Delhi News: AAP को बड़ा झटका, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस में हुईं शामिल

Priyanka Kakkar: आम आदमी पार्टी की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने शनिवार को अपनी पार्टी…

Last Updated: October 3, 2026 14:43:56 IST

Pauri Garhwal: 20 वर्षीय युवक ने अपनी ही नाबालिग बहन को किया प्रेग्नेंट, मेडिकल जांच में हुआ खुलासा, गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…

Last Updated: October 3, 2026 14:33:27 IST

Amritsar News: 2 सेकेंड में 6 थप्पड़! 5 साल की मासूम पर हुआ हमला, मदद की गुहार लगाती रही मां, CCTV में कैद हुई घटना

अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…

Last Updated: October 3, 2026 14:20:02 IST