<

Black vs White Cars: क्या वाकई गर्मी में सफेद कार के मुकाबले ब्लैक कार ज्यादा गर्म होती है? जानें फैक्टचेक

हर कोई इसका अलग-अलग जवाब देता है. लेकिन, इस लेख में हम आपको फैक्टचेक के आधार पर सही जवाब बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

Black vs White Cars: गर्मियों के मौसम में कार की देखभाल करना बेहद जरूरी होता है. चाहे वह सीएनजी कार हो या पेट्रोल-डीजल कार ही क्यों न हो. गर्मियों में अक्सर यह सवाल चर्चा में रहता है कि क्या सफेद कार की तुलने में ब्लैक कार सच में ज्यादा गर्म होती है. कुछ लोग मानते हैं कि काली कार धूप में खड़ी रहने पर भट्टी जैसी गर्म होने लगती है. वहीं, सफेद कार सामान्य यह बहुत हल्की गर्म होती है. क्या आप भी ऐसा ही सोचते हैं अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

हर कोई इसका अलग-अलग जवाब देता है. लेकिन, इस लेख में हम आपको फैक्टचेक के आधार पर सही जवाब बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से. 

क्या वाकई सफेद कार के मुकाबले काली कार गर्म होती है?

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो यह बात सच है कि काली कार गर्मियों के दिनों में सफेद कार के मुकाबले थोड़ी ज्यादा गर्म होती है. दरअसल, ब्लैक या काली कार सूरज की हानिकारक किरणों को अवशोषित या एबजॉर्ब कर लेती है, जिससे कार के केबिन का तापमान बढ़ जाता है. इससे कार में बैठेने पर आपको गर्मी या हीट का एहसास होता है. देखा जाए तो गहरा या काला रंग सूरज की किरणों को जल्दी सोखता है, जिसके चलते कार आपको गर्म दिखाई देती है. गर्मी का असर आमतौर पर डैशबोर्ड और गाड़ी की सीटों पर ज्यादा पड़ता है. 

सफेद कार में क्यों नहीं पड़ता असर?

सफेद कार में धूप या सूरज की किरणों का प्रभाव इसलिए कम पड़ता है क्योंकि सफेद या हल्का रंग आमतौर पर इन किरणों को वापस भेज देता है और अपने अंदर अवशोषित नहीं होने देता है. जिससे काली कार के मुकाबले सफेद गाड़ी का तापमान ठीक रहता है. इसलिए गर्मियों के दिनों में आपको काली कार को लेकर कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए. 

गर्मियों में कार को ठंडा कैसे रखें?

गर्मियों में कार को ठंडा रखने के लिए आपको सबसे पहले आपको धूप में कार खड़ी करने के बजाय छाया में खड़ी करनी चाहिए. इसके अलावा आप कार विंडो पर टिंट या सनशेड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इससे डैशबोर्ड और सीटों पर गर्मी या धूप का असर कम पड़ेगा. इसके साथ ही साथ अगर आपकी कार काली है तो उसमें वेंटिलेटेड सीट लगा सकते हैं, जिससे बैठते समय आपको बार-बार पसीना नहीं आएगा.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST