<

लेना चाहते दमदार माइलेज वाली सेडान कार? Hyundai Aura vs Maruti Suzuki Dzire में से क्या लेना किफायती, जानें फीचर्स में अंतर

दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की लोकप्रिय और बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार हैं. चलिए आपको बताते हैं दोनों कारों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहने वाली है.

Best Sedan Cars: सेडान कारों का नाम लेते ही जुबान पर Maruti Suzuki Dzire का नाम जरूर आता है. पिछले कई सालों से डिजायर अपने भरोसेमंद इंजन और परफॉर्मेंस के दम पर लाखो लोगों का दिल जीत रही है. मारुति की यह कार अपने शानदार लुक्स पर धड़ल्ले से बिकती है. भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में इस कार का मुकाबला हुंडई की ऑरा कार के साथ किया जाता है. सेडान कारों की लिस्ट में ऑरा का भी खासा दबदबा है. यह कार अपने लुक्स के साथ-साथ शानदार परफॉर्मेंस के लिए बखूबी जाती है.

दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की लोकप्रिय और बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार हैं. चलिए आपको बताते हैं दोनों कारों में से आपके लिए क्या ज्यादा किफायती रहने वाली है. 

फीचर्स में ऑरा या डिजायर क्या है बेस्ट?

Aura में आपको 8 इंच का की टचस्क्रीन के साथ ऐप्पल कार प्ले के साथ-साथ एंड्रॉयड ऑटो और 8 इंच का टचस्क्रीन सिस्टम देखने के लिए मिलता है. इसके अलावा भी कार में वायरलेस चार्जिंग, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, ESC और ABS के साथ ही EBD का भी ऑप्शन दिया जाता है. इसके साथ कही कार में आपको स्टैंडर्ड एयरबैग्स भी मिलते हैं. वहीं, Dzire में आपको 9 इंच का स्मार्टप्ले Pro+ इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ही वायरेलस ऐप्पल कार प्ले या एंड्रॉयड ऑटो का भी ऑप्शन मिलता है. साथ ही डिजायर में आपको 360 डिग्री कैमरा और सनरूफ भी मिलती है. 

परफॉर्मेंस में कौन सी कार रहेगी बेस्ट?

Aura 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 83hp की पावर देने के साथ ही साथ 113.8Nm का टॉर्क भी जनरट करते देती है. वहीं, अगर आप इस कार को सीएनजी वैरिएंट में लेते हैं तो यह 69hp की पावर के साथ ही साथ 95.2Nm का टॉर्क भी देती है. वहीं, Dzire में आपको 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 3 सिलेंडर के साथ आता है. यह इंजन 80 bhp की पावर देने के साथ ही साथ 111.7 Nm का टॉर्क भी जनरेट करता है. 

माइलेज में कौन है बेस्ट?

माइलेज में दोनों ही कारें बेस्ट मानी जाती हैं. Aura में आपको 17 kmpl से 22 km/kg का माइलेज आसानी से मिल सकता है. इसके सीएनजी वैरिएंट में आप 22 से लेकर 28 km/kg का माइलेज ले सकते हैं. Dzire में आपको 24.77 से 25.71 kmpl का माइलेज मिलता है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST