<

Kawasaki KLX230 vs Hunter 350 कौन है अपने सेगमेंट की ज्यादा दमदार बाइक, जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में अंतर

Kawasaki KLX230 vs Hunter 350: दोनों ही बाइकें खुद में काफी बेहतर मानी जाती हैं. आप इन दोनों में से किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के कुछ अंतर के बारे में.

Kawasaki KLX230 vs Hunter 350: आज के समय में एडवेंचर बाइक्स का क्रेज लगातार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवा इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस बाइक को ज्यादातर लोग ऑफ-रोड ट्रेल्स के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. वैसे तो दुनियाभर में तमाम बाइक निर्माता कंपनियां हैं, जो एडवेंचर बाइकें बनाने के साथ ही साथ 350 सीसी की रेगुलर बाइकें भी बनाती हैं. लेकिन, अगर आप एडवेंचर या फिर रेट्रो बाइक खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में Kawasaki KLX230 vs Hunter 350 को खरीद सकते हैं.

दोनों ही बाइकें खुद में काफी बेहतर मानी जाती हैं. आप इन दोनों में से किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के कुछ अंतर के बारे में. 

फीचर्स में क्या है अंतर?

Kawasaki KLX230 में आपको स्विचेबल एबीएस के साथ ही साथ लाइटवेट परेरिमीटर फ्रेम भी देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इस बाइक में आपको एक बड़ी एलईडी स्क्रीन का भी विकल्प दिया जाता है. hunter 350 में आपको 13 लीटर फ्यूल टैंक के साथ ही साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-चैनल ABS भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन मिलता है. देखा जाए तो दोनों ही बाइकें फीचर्स में काफी दमदार मानी जाती हैं. आप दोनों में से किसी को भी ले सकते हैं. 

परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे

Kawasaki KLX230 में 233 cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 19 hp पावर देता है. ऑफरोडिंग के लिहाज से यह बाइक काफी बेहतरीन मानी जाती है. इस बाइक में आपको एक बेहतरीन स्पीड भी देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, बात करें अगर  Royal Enfield Hunter 350 की तो इसमें आपको 349cc का J सीरीज का इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर देने के साथ-साथ 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. देखा जाए तो दोनों की ही परफॉर्मेंस एक जैसी है क्योंकि यह दोनों ही 350 सीसी के इंजन के साथ आने वाली बाइके हैं.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक के जरिए किया जागरूक

युग संस्कृति न्यास एवं EFKON STRABAG ने दिल्ली पुलिस एवं दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सहयोग…

Last Updated: October 3, 2026 11:07:15 IST

IND vs PAK Final Video: वैभव सूर्यवंशी का विकेट लेकर होश खो बैठा पाकिस्तानी गेंदबाज? ‘विवादित सेलिब्रेशन’ देख खौल उठा भारतीय फैंस का खून! देखें VIDEO

Vaibhav Sooryavanshi vs Saim Ayub:एशियन गेम्स 2026 के भारत-पाकिस्तान फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को आउट…

Last Updated: October 3, 2026 11:06:26 IST

IND vs PAK Playing 11: भारत ने जीता टॉस, वैभव सूर्यवंशी बिगाड़ेंगे पाकिस्तान का खेल; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला…

Last Updated: October 3, 2026 09:54:54 IST

IND vs PAK: भारत-पाक मैच से ठीक पहले मोहसिन नकवी ने लिया यू-टर्न! तीसरी बार ‘बेइज्जत’ नहीं होना चाहते PCB के अध्यक्ष?

IND vs PAK Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले एसीसी का…

Last Updated: October 3, 2026 09:37:39 IST

Silver Price Today 3 October 2026: चांदी में बड़ा उलटफेर! खरीदारी से पहले जानें आज का ताजा रेट

Silver Price Today 3 October 2026: गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बुलियन मार्केट…

Last Updated: October 3, 2026 09:34:08 IST

Gold Rate Today 3 October 2026: बाजार खुलते ही सोने के भाव ने चौंकाया! ₹1.50 लाख के करीब रेट, जानें आपके शहर में आज कितना है दाम

Gold Rate Today 3 October 2026:दूसरे शहरों में भी कीमत बढ़ी है. इंटरनेशनल मार्केट में…

Last Updated: October 3, 2026 09:26:44 IST