Kawasaki KLX230 vs Hunter 350: आज के समय में एडवेंचर बाइक्स का क्रेज लगातार तेजी से बढ़ रहा है. खासकर युवा इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं. इस बाइक को ज्यादातर लोग ऑफ-रोड ट्रेल्स के साथ-साथ लंबी दूरी तय करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. वैसे तो दुनियाभर में तमाम बाइक निर्माता कंपनियां हैं, जो एडवेंचर बाइकें बनाने के साथ ही साथ 350 सीसी की रेगुलर बाइकें भी बनाती हैं. लेकिन, अगर आप एडवेंचर या फिर रेट्रो बाइक खरीदना चाहते हैं तो ऐसे में Kawasaki KLX230 vs Hunter 350 को खरीद सकते हैं.
दोनों ही बाइकें खुद में काफी बेहतर मानी जाती हैं. आप इन दोनों में से किसी भी बाइक को ले सकते हैं. चलिए जानते हैं दोनों बाइकों के बीच के कुछ अंतर के बारे में.
फीचर्स में क्या है अंतर?
Kawasaki KLX230 में आपको स्विचेबल एबीएस के साथ ही साथ लाइटवेट परेरिमीटर फ्रेम भी देखने के लिए मिल जाता है. वहीं, इस बाइक में आपको एक बड़ी एलईडी स्क्रीन का भी विकल्प दिया जाता है. hunter 350 में आपको 13 लीटर फ्यूल टैंक के साथ ही साथ सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ड्यूल-चैनल ABS भी देखने के लिए मिलता है. इसके साथ ही इसमें 17 इंच अलॉय व्हील्स का भी ऑप्शन मिलता है. देखा जाए तो दोनों ही बाइकें फीचर्स में काफी दमदार मानी जाती हैं. आप दोनों में से किसी को भी ले सकते हैं.
परफॉर्मेंस में कौन ज्यादा आगे
Kawasaki KLX230 में 233 cc का एयर-कूल्ड इंजन है जो 19 hp पावर देता है. ऑफरोडिंग के लिहाज से यह बाइक काफी बेहतरीन मानी जाती है. इस बाइक में आपको एक बेहतरीन स्पीड भी देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, बात करें अगर Royal Enfield Hunter 350 की तो इसमें आपको 349cc का J सीरीज का इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp पावर देने के साथ-साथ 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. देखा जाए तो दोनों की ही परफॉर्मेंस एक जैसी है क्योंकि यह दोनों ही 350 सीसी के इंजन के साथ आने वाली बाइके हैं.