भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में उतरने के साथ ही यह दोनों ही कारें एक दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों में फीचर्स, माइलेज और पर्फॉमेंस आदि में कितना अंतर है और कौन सी कार आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकती है.
Best Electric SUV: पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानि EV वाहनों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है. ईवी गाड़ियों की अब मार्केट में अच्छी-खासी डिमांड है फिर चाहे वह बाइक, स्कूटी या कार कुछ भी हो. आजकल किआ कार्नेस क्लेविस EV और महिंद्रा की XEV 9S कार का कंपैरिजन काफी चर्चा में है. यह दोनों ही कारें एक दूसरे के साथ कड़ा मुकाबला रखती है. महिंद्रा और किआ अपने सेगमेंट की बेस्ट कार निर्माता कंपनियां हैं.
भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में उतरने के साथ ही यह दोनों ही कारें एक दूसरे से कड़ी टक्कर ले रही हैं. चलिए जानते हैं दोनों कारों में फीचर्स, माइलेज और पर्फॉमेंस आदि में कितना अंतर है और कौन सी कार आपके लिए ज्यादा बेहतर हो सकती है.
किआ कार्निस क्लेविस EV में आपको फ्रंट चार्जिंग पोर्ट, फुली ऑटोमेटिक एयर कंडिश्नर, एक्टिव एयर फ्लैप्स और मोशन सेंसर के साथ रिमोट स्टार्ट का फीचर देखने को मिलता है. वहीं, ड्राइव मोड चुनने के ऑप्शन के साथ इस कार में आपको आउटसाइड मिरर्स इलेक्ट्रिक एडजस्ट के साथ मिलते हैं. वहीं, बात करें अगर तो महिंद्रा XEV 9S में आपको ट्रिपल स्क्रीन डैशबोर्ड, हर्मन के 16 स्पीकर, वेंटिलेटेड सीट के साथ-साथ यह वैरिएट आपको 6 कलर में देखने को मिलता है. यही नही, महिंद्रा की इस कार में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ भी देखने को मिलती है.
पर्फॉमेंस की बात करें तो महिंद्रा XEV 9S 79kWh की बैटरी के साथ आती है और 228bhp की पावर देती है. यह कार एक बार की फुल चार्जिंग में 521 से लेकर 679 किलोमीटर तक की रेंज तक करती है. इसके साथ ही किआ कार्निस ईवी 51.4kWh की बैटरी के साथ आती है, जो फुल चार्जिंग में 364 किलोमीटर की रेंज तक करती है.
किआ कार्निस क्लेविस EV और महिंद्रा XEV 9S दोनों ही एक इलेक्ट्रिक कार हैं. अगर आप किआ कैरेंस क्लैविस ईवी लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको 17.99 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत चुकानी पड़ सकती है. वहीं, महिंद्रा XEV 9S आपको 19.95 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर मिलती है.
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे T20I के लिए वैभव…
Kieron Pollard, Mumbai Indians head coach:2010 में एक खिलाड़ी के तौर पर मुंबई इंडियंस में…
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…