<
Categories: मनोरंजन

Rakhi Sawant: ‘अपने मन से कुछ नहीं करतीं’, आखिर क्यों रात 2 बजे सना खान के पति को मैसेज करती हैं राखी सावंत?

राखी सावंत हाल ही में दुबई से भारत आईं और उन्होंने सना खान के पोडकास्ट के लिए शूट किया. इससे पहले वे सना और मुफ्ती अनस सैय्यद के साथ पैपराजी से मिलीं और कई चीजों के बारे में बातें कीं.

Rakhi Sawant: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत दुबई से भारत आईं और उन्होंने एक बार फिर सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी हैं. वे हाल ही में सना खान के पॉडकास्ट ‘रौनक-ए-रमजान’ का हिस्सा बनीं, जिसे रमजान के महीने में यूट्यूब पर अपलोड किया जाएगा. उन्होंने इस एपिसोड को शूट करने के दौरान काफी बातचीत कीं. हालांकि एपिसोड शूट करने से पहले राखी सावंत, सना खान और मुफ्ती अनस सैयद ने पैपराजी से काफी गुफ्तगू कीं. इस दौरान राखी ने बताया कि वे पांच वक्त नमाज पढ़ती हैं और जकात के नाम पर लोगों को उमराह भेजती हैं. 

बता दें कि सना खान ने बीते साल यूट्यूब चैनल शुरू किया, जिसका नाम रौनक-ए-रमजान है. इस पर वे सेलिब्रिटीज को गेस्ट के तौर पर बुलाती हैं और उनसे रमजान के बारे में बातें करती हैं. इस बार उनके पॉडकास्ट में सबसे पहले गेस्ट बसीर अली थे. इसके बाद अब राखी सावंत भी शो में आई हैं. इस दौरान पैपराजी से बात करते हुए राखी सावंत, सना खान और मुफ्ती अनस सैयद का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में राखी कहती हैं कि अगर आप एक महीना रोजा रखते हैं, तो आपके अंदर की सारी बीमारियां निकल जाती हैं. 

सना को क्यों मैसेज करती हैं राखी?

सना ने कहा कि बहन राखी, इसके बाद उन्होंने खुद को करेक्ट करते हुए राखी के बदले हुए नाम फातिमा के साथ संबोधित करते हुए कहा कि रमजान के दौरान बहन फातिमा भी मुझे मैसेज करती थीं और वॉइस नोट भेजती थीं कि अभी क्या पढ़ना है. मुझे अभी क्या करना चाहिए. मुझे क्या पढ़ना चाहिए. सना ने कहा कि जो इंसान सीखना चाहता है, वो सजेशन्स लेता है और कॉल करता है. 

मुफ्ती अनस को मैसेज क्यों करती हैं राखी?

इस बातचीत के दौरान मुफ्ती अनस ने बताया कि राखी सावंत उन्हें भी कभी भी मैसेज कर देती हैं. कई बार वो कुछ पूछने के लिए रात को 2 बजे भी मैसेज कर देती हैं. हमें उसका जवाब भी देना पड़ता है. इस पर राखी ने कहा कि जिस तरह से इस्लाम में लिखा है, वो हर चीज ठीक उसी तरह से करना चाहती हैं. कुछ भी अपने मन से नहीं करना चाहतीं. इस पर सना ने जवाब देते हुए कहा कि राखी के रुटीन के बारे में आप इस शो में जान सकेंगे कि वे कब और क्या-क्या फॉलो करती हैं?

21 लोगों को उमराह भेज चुकी हैं राखी

राखी ने बताया कि वे 8 बार उमराह कर चुकी हैं. अभी तक 21 लोगों को उमराह  करने के लिए भेज चुकी हैं. दुबई में जो पाकिस्तान और इंडियन्स लोवर क्लास के हैं और उमराह जाना अफोर्ड नहीं कर सकते, वे उनको उमराह भेजती हैं. सोमवार-मंगलवार के बीच 10 और लोग उमराह के लिए जाने वाले हैं. राखी ने कहा कि वे जकात के लिए लोगों को उमराह भेजती हैं.

राखी ने क्यों किया धर्म परिवर्तन?

वैसे को राखी सावंत ने एक ईसाई परिवार में जन्म लिया. कुछ साल पहले उन्होंने आदिल खान दुर्रानी से शादी की और धर्म परिवर्तन करके राखी सावंत से फातिमा बन गईं. जब दुनिया के सामने उनकी शादी की बात आई, तो दोनों ने एक दूसरे पर काफी आरोप लगाए. गलत आरोपों के कारण आदिल को जेल भी जाना पड़ा. जब वे जेल से बाहर आए और उन्होंने दुनिया के सामने खुद को साबित करने के लिए सबूत रखे, तो कोर्ट ने राखी को पेश होने के लिए समन भेजा. लेकिन राखी पेश नहीं हुईं और दुबई चली गईं. कुछ साल बाद आदिल ने केस वापस ले लिया और सोमी अली से शादी कर ली.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST