<

कौन है अपने सेगमेंट की बेस्ट कार सेल्टॉस या सिएरा? जानें दोनों के फीचर्स और कीमत में अंतर

Kia Seltos vs Tata Sierra comparision: कुछ मामलों में सिएरा सेल्टॉस को पीछे छोड़ देती है तो वहीं कुछ मामलों में सेल्टॉस भी सिएरा को मात देती हैं. सिएरा मार्केट में उतरी एक नई कार है, लेकिन इसके फीचर्स काफी दमदार और इंटीरियर भी काफी अच्छा है.

Kia Seltos vs Tata Sierra comparision: किआ सेल्टॉस और टाटा सिएरा आपस में एक दूसरे की कड़ी कॉम्पिटीटर हैं. दोनों ही गाड़ियां अपने सेगमेंट की बेहतरीन कारें हैं. टाटा सिएरा के लॉन्च होने के बाद से ही सेल्टॉस से इसका मुकाबला काफी तेज हो गया है. दोनों ही एक कॉम्पैक्ट यानि मिड साइज एसयूवी कारें हैं, जो एक अच्छे फीचर्स और क्वालिटी के साथ आती हैं. कुछ मामलों में सिएरा सेल्टॉस को पीछे छोड़ देती है तो वहीं कुछ मामलों में सेल्टॉस भी सिएरा को मात देती हैं. सिएरा मार्केट में उतरी एक नई कार है, लेकिन इसके फीचर्स काफी दमदार और इंटीरियर भी काफी अच्छा है. 

सेल्टॉस या सिएरा फीचर्स के मामले में कौन है ज्यादा बेहतर

बात करें अगर फीचर्स की तो दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट हैं. नई किया सेल्टॉस 4 सिलेंडर इंजन के साथ 1482 सीसी के इंजन के साथ आती है. इसमें इलेक्ट्रिक पावर असिस्ट और 16 इंच के व्हील दिए गए हैं. वहीं, 447 लीटर का एक बड़ा बूट स्पेस भी दिया गया है. इसके साथ ही टाटा की सिएरा कार 1.5 लीटर नैचुरल पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जिसमें AQI डिस्प्ले के साथ ही साथ ADAS का भी फीचर दिया गया है. यह गाड़ी 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है. इसमें जेबीएल के 12 स्पीकर्स भी दिए जाते हैं और रियर 65W USB-C पोर्ट का भी फीचर देखने को मिलता है. 

किसका माइलेज ज्यादा बेहतर

माना जाता है कि टाटा की गाड़ियों में हेवी मेटल की बॉडी होती है, जिससे इन गाड़ियों का माइलेज कम हो जाता है. लेकिन, इस गाड़ी में 17 से 20 का माइलेज क्लेम किया जा रहा है, जोकि इस गाड़ी के हिसाब से एक अच्छा माइलेज है. वहीं, सेल्टॉस आपको 12 से 15 के बीच का ही माइलेज देती है. इसलिए माइलेज के मामले में सिएरा ज्यादा बेहतर हो सकती है. 

टाटा सिएरा vs किआ सेल्टॉस

टाटा सिएरा की बेस वैरिएंट की शुरूआती कीमत 11.49 लाख से शुरू होकर अपने डीजल के वैरिएंट 21.29 लाख तक जाती है. वहीं, सेल्टॉस आपको 10.99 लाख से शुरू होकर 19.99 लाख की कीमत तक जाती है. देखा जाए तो सेल्टॉस सिएरा से ज्यादा सस्ती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST