<
Categories: मनोरंजन

King Release Date Announced: शाहरुख खान की ‘किंग’ को लेकर बड़ा खुलासा, इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी फिल्म; जानें रिलीज डेट

King Release Date Declared: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' के रिलीज डेट का निर्माताओं ने खुलासा कर दिया है. जानें किस दिन थिएटर्स में आएगी फिल्म.

King Movie Big Update: सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ के रिलीज डेट का एलान हो गया है. रिलीज डेट अनाउंसमेंट वीडियो में अभिनेता शाहरुख खान का खौफनाक अंदाज दिख रहा है. यह खबर जान दर्शकों के उत्साह का ठिकाना नहीं है. जानिए कब आ रही फिल्म. 

इस दिन रिलीज होगी फिल्म?

निर्माताओं ने किंग फिल्म का एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि शाहरुख खान की यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में आएगी. 24 दिसंबर 2026 को यह फिल्म रिलीज होने जा रही है. त्योहारी सीजन में रिलीज होने से यह फिल्म साल के अंत में रिलीज होने वाली सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन सकती है. यही सोचकर मेकर्स ने ये तारीख निश्चित है.

शानदार अंदाज में दिखे शाहरु खान

फिल्म की रिलीज डेट के साथ ही, निर्माताओं ने कुछ शानदार विजुअल्स जारी किए हैं जो ‘किंग’ की दुनिया की झलक दिखाते हैं. इन क्लिप्स में शाहरुख खान दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. अभिनेता चारों तरफ तहलका मचाते नजर आ रहे हैं. इन दृश्यों ने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. वहीं फैंस शाहरुख खान को एक्शन करता देखने के लिए इंतजार में बैठे हैं. 

क्या बोल रहे सितारे ?

रिलीज डेट अनाउंस होते ही मनोरंजन जगत के तमाम सितारे शाहरुख खान की तारीफ कर रहे हैं. हुमा कुरैशी, भूमि पेडनेकर से लेकर कई सेलेब्स पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसके अलावा नेटिजंस तो अभिनेता को देख खुशी से झूम उठे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘किंग आ रहा है.’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला- अब इंतजार नहीं हो रहा है. 

फिल्म के बारे में

सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक्शन का जोरदार तड़का लगाने को तैयार है. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में सुहाना खान और अभिषेक बच्चन भी शामिल हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म थिएटर्स में कैसी साबित होती है. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST