<

किआ ने लॉन्च किया सोनेट का Automatic वैरिएंट, कीमत 10 लाख से भी कम, हो सकती है ब्रेजा और नेक्सन से ज्यादा बजट फ्रैंडली

किआ के इस नए अपडेट की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम मानी जा रही है. मार्केट में ययह कार ब्रेजा और नेक्सन जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इस कार के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में.

Kia Sonet Automatic Variant: किआ सोनेट कार पिछले कई सालों से भारतीय ऑटोमोबाइल की शान बनी हुई है. किआ ने अपने दमदार फीचर्स, लुक्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी के दमपर भारतीय बाजार में कम समय में काफी नाम कमाया है. हाल ही में किआ ने अपनी सोनेट का नया मॉडल लॉन्च किया है. दरअसल, किआ ने भारत में अपना सोनेट का ऑटोमेटिक वैरिएंट निकाला है, जिसकी कीमत अन्य वैरिएंट्स और किआ की दूसरी गाड़ियों से कम मानी जा रही है.

किआ के इस नए अपडेट की कीमत 10 लाख रुपये से भी कम मानी जा रही है. मार्केट में ययह कार ब्रेजा और नेक्सन जैसी कारों को कड़ी टक्कर दे रही है. चलिए जानते हैं इस कार के फीचर्स, परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में.  

सोनट के फीचर्स

किआ सोनेट के फीचर्स की बात करें तो इस कार में आपको स्टार मैप LED DRLs के साथ ही साथ सिग्नेचर टाइगर नोज ग्रिल और रियर स्किड प्लेट के साथ स्पोर्टी स्पॉइलर और R16 क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्स  का भी ऑप्शन देखने को मिलता है. यही नहीं, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स के साथ यह कार आइस क्यूब LED फॉग लैंप्स के साथ देखने के लिए मिलती है. हाल ही में कंपनी द्वारा किआ सोनेट की 5 लाख यूनिट्स सेल की जाने की खुशी में किआ ने सोनेट के ऑटोमेटिक वैरिएंट को सस्ती कीमत पर लॉन्च किया है. 

किस कीमत में हुई लॉन्च?

किआ सोने के ऑटोमेटिक वैरिएंट को इस बार कंपनी ने 10 लाख रुपये की एक्स-शोरूम से कम कीमत पर उतारा है. माना जा रहा है कि डीजल ऑटोमैटिक (6AT) के 1.5-लीटर इंजन और 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर के साथ कार की शुरुआती कीमत को 9.77 लाख रुपये तय किया गया है. वहीं, अगर आप इसका टर्बो पेट्रोल (7DCT) को 1.0-लीटर टर्बो इंजन के साथ ही 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ लेते हैं तो ऐसे में आपको इसके लिए 9.89 लाख रुपये की कीमत चुकानी पड़ेगी.

क्या ब्रेजा और नेक्सन से किफायती है ये कार?

देखा जाए तो किआ सोनेट आपके लिए ब्रेजा और नेक्सन से ज्यादा बजट फ्रेंडली कार हो सकती है. यह न केवल कीमत में इन दोनों कारों से कम है, बल्कि फीचर्स और कंफर्ट के मामले में भी ब्रेजा और नेक्सन से कड़ी टक्कर लेती है. हालांकि, सेफ्टी के मामले में सोनेट इन दोनों कारों से पीछे है. लेकिन, अगर आप 10 लाख से कम बजट में एक बेहतर माइलेज, कंफर्ट और फीचर्स वाली कार चाहते हैं तो सोनेट आपके लिए काफी किफायती हो सकती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Jaipur Road Accident:जयपुर में देर रात भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…

Last Updated: October 24, 2026 08:37:21 IST

Udta Teer Box Office Collection Day 1:‘उड़ता तीर’ की एंट्री से बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल! रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में आई बड़ी गिरावट

Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…

Last Updated: October 24, 2026 08:08:48 IST

Petrol Diesel Price Today: 24 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? टंकी फुल कराने से पहले जान लें दिल्ली से मुंबई तक के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 24 October 2026:दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पटना और…

Last Updated: October 24, 2026 07:46:29 IST

चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही? 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 90 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; IMD ने दी चेतावनी

Weather Update 24 October 2026: मौसम विभाग ने आज, 24 अक्टूबर को और आने वाले दिनों…

Last Updated: October 24, 2026 07:38:41 IST

पति-पत्नी के विवाद का खूनी अंजाम! पत्नी, सास, साले ने मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, खून से सना सामान बरामद

Ramgarh murder case: झारखंड के रामगढ़ में 38 वर्षीय रोहित कुमार की हत्या के मामले…

Last Updated: October 23, 2026 23:22:25 IST