Bihar: पटना छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच गोलीबारी और बमबाजी हुई. सीवी रमण और जैक्शन हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़े गए.
Patna University
Bihar: पटना से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. जहां छात्राओं से छेड़छाड़ के विवाद को लेकर दो हॉस्टलों के छात्रों के बीच जमकर बमबाजी और गोलीबारी हुई. घटना सुल्तानगंज थाना इलाके के कृष्णा घाट के पास हुई. इसमें दो छात्र घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर पीरबहोर और सुल्तानगंज थाने की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची. पुलिस ने FSL टीम की मदद से घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस, बम के बचे हुए हिस्से और एक फ्यूज बरामद किया गया है. इसके अलावा, कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की पुष्टि हुई है.
सुल्तानगंज थाने के सब-इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार ने बताया कि जंक्शन हॉस्टल और सीवी रमन हॉस्टल के स्टूडेंट्स के बीच एक लड़की से छेड़छाड़ को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि एक तरफ से बम फेंके गए, जबकि दूसरी तरफ से गोली चलने की खबर है. पुलिस पास के CCTV कैमरों की फुटेज चेक कर रही है.
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस बीच, दो दिन बाद होने वाली सरस्वती पूजा को लेकर स्टूडेंट्स में तनाव बना हुआ है. स्टूडेंट्स का कहना है कि पूजा के दौरान बड़ी घटना होने की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए. फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों की पहचान कर कार्रवाई करने का वादा कर रही है.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…