<

महिंद्रा ने थार का नया एडिशन स्टार किया लॉन्च, 16.85 लाख से कीमत शुरू

Mahindra Thar Roxx Star Edition Launch: थार का नया एडिशन फीचर्स से लैस होने के साथ ही साथ सुरक्षा के मामले में भी आगे है. देशभर में थार रॉक्स के स्टार एडिशन को एक प्रीमियम एडिशन के तौर पर देखा जा रहा है. इस गाड़ी के इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर में भी पहले के मुकाबले कुछ बदलाव किए गए हैं.

Mahindra Thar Roxx Star Edition Launch: महिंद्रा अपनी दमदार क्वालिटी और बड़ी एसयूवीस को लेकर पूरे देश में पसंद की जाती है. थार ने पिछले साल अपनी थार का नया वैरिएंट रॉक्स मार्केट में उतारा था. एक बार फिर से महिंद्रा ने थार का नया वैरिएंट थार रॉक्स स्टार लॉन्च कर दिया है. जिसे लेकर मार्केट में चर्चा तेज है. थार के इस नए वैरिएंट या एडिशन को काफी पसंद किया जा रहा है. युवाओं में इस गाड़ी को लेकर खासा क्रेज देखा जा रहा है.

Mahindra Thar Roxx Star Edition Launch: थार का नया एडिशन फीचर्स से लैस होने के साथ ही साथ सुरक्षा के मामले में भी आगे है. देशभर में थार रॉक्स के स्टार एडिशन को एक प्रीमियम एडिशन के तौर पर देखा जा रहा है. इस गाड़ी के इंटीरियर के साथ ही एक्सटीरियर में भी पहले के मुकाबले कुछ बदलाव किए गए हैं. 

इन फीचर्स से लैस है थार रॉक्स का स्टार एडिशन

  • थार रॉक्स के स्टार एडिशन में आपको कई फीचर्स देखने को मिल जाते हैं.
    इस गाड़ी में एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कार प्ले के साथ ही ई कॉल और SOS की भी सुविधा मिलती है.
    सेफ्टी के तौर पर आपको इस गाड़ी में सराउंड व्यू कैमरा भी देखने को मिलता है.
    एलईडी प्रोजेक्टर्स के साथ-साथ आपको स्टार एडिशन में डीआरएल्स की भी सुविधा मिल जाती है.
    इस कार में आपको पैनारॉमिक सनरूफ का भी विकल्प देखने को मिल जाता है.

कैसे है पिछले एडिशन से ज्यादा खास

थार रॉक्स के नए एडिशन स्टार में कुछ ऐसे फीचर्स आते हैं, जो इसे पिछली वाली थार से अलग और खास बनाते हैं. थार रॉक्स स्टार में आपको लैदर की सीटें मिलने के साथ-साथ फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें भी मिलती हैं. इसके साथ-साथ कार में आपको 10.25 इंच का ऑटोफिटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. थार स्टार में कंपनी द्वारा हर्मन का 9 स्पीकर साउंड सिस्टम भी मिलता है, जो इस एडिशन में चार चांद लगाता है. 

पर्फॉमेंस में कैसी रहेगी थार रॉक्स स्टार

थार रॉक्स स्टार की पर्फॉमेंस की बात करें तो यह गाड़ी 2184 सीसी के इंजन के साथ आती है. जानकारों के मुताबिक यह इंजन दमदार पर्फॉमेंस के साथ-साथ पावर और माइलेज में भी अच्छा रहने वाला है. इस कार की शुरूआती कीमत 16.85 लाख रुपये है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर ने बदली चाल! मिडिल ईस्ट की हलचल से बढ़े दाम या मिली खुशखबरी?

यह मूल्य वृद्धि ऐसे समय में हुई है, जब तेल विपणन कंपनियां (OMCs) अमेरिका, इजराइल…

Last Updated: March 28, 2026 08:41:56 IST

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in होगा जारी, ऐसे कर पाएंगे चेक

Rajasthan Board RBSE Result 2026 Update: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द जारी…

Last Updated: March 28, 2026 07:18:22 IST

Bill Scam: रेस्तरां में LPG या Fuel Charge के नाम पर वसूली? क्या ये जायज है या ठगी, जानिए नियम और सच्चाई

Bill Scam: अगर आप भी रेस्टोरेंट या होटल के बिल में LPG चार्ज, फ्यूल सरचार्ज…

Last Updated: March 28, 2026 07:10:28 IST

UP Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा ट्विस्ट! यूपी में आज राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा जोरदार झटका?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: March 28, 2026 08:42:39 IST

Delhi EV Policy 2.0: नई ईवी पॉलिसी क्या है, एक लाख रुपये तक छूट के अलावा क्या-क्या और मिलेगा फायदा?

Delhi EV Policy 2.0: दिल्ली बजट 2026 के दायरे में, रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली…

Last Updated: March 28, 2026 06:51:07 IST

Today Weather: अगले 48 घंटों में आफत! पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश और ओलों का खतरा; IMD अलर्ट

Aaj Ka Mausam: देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है. बता दें कि जम्मू…

Last Updated: March 28, 2026 06:38:47 IST