<
Categories: देश

Republic Day 2026: 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड का लाइव प्रसारण कब, कहां और किस समय देखें; जानिए पूरी जानकारी

Republic Day 2026 Parade Live Streaming: भारत 26 जनवरी को अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस खास दिन पर परेड का आयोजन किया जाता है, जिसमें भारतीय संस्कृति, सेना के शौर्य और कुछ नायाब और भारत को गर्वित करने वाले पलों की प्रदर्शनी होती है. तो आइए जानते हैं कि परेड और पूरे कार्यक्रम को आप ऑनलाइन लाइव कैसे देख सकते हैं.

Republic Day 2026 Programme Details: आगामी सोमवार को यानी कि 26 जनवरी को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मनाएगा. यह दिन भारतीय संविधान को अपनाने की ऐतिहासिक वर्षगांठ का प्रतीक है, जो 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ था और भारत में पहला गणतंत्र दिवस 1951 में मनाया गया था. इस खास अवसर पर प्रतिवर्ष परेड का आयोजन किया जाता है, जिसे देखने के लिए भारतवासी इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. यह कार्यक्रम नई दिल्ली में इंडिया गेट के पास कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले चर्चित गणतंत्र दिवस परेड के साथ मनाया जाता है. जानिए आखिर कब, कहां और कैसे आप लाइव देख सकते हैं. 

गणतंत्र दिवस की परेड को लाइव कहां देखें?

गणतंत्र दिवस की भव्य परेड आप सोमवार, 26 जनवरी, 2026 को दूरदर्शन या उसके यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. इसका सीधा प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल और सरकारी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा, आप भारत के किसी भी समाचार चैनल पर परेड का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. 

कब शुरू होगा कार्यक्रम?

अगर आप गणतंत्र दिवस परेड को प्रत्यक्ष रूप से, या ऑनलाइन देखने की योजना बना रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें. गणतंत्र दिवस 2026 की परेड सुबह 9:30 बजे कर्तव्य पथ पर शुरू होगी और इसका सीधा प्रसारण सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा. जो लोग कार्यक्रम स्थल से इसमें शामिल हो रहे हैं, उनके लिए गेट सुबह 7 बजे खुलेंगे. साथ ही आपको बता दें कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस 2026 के मुख्य अतिथि यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हैं.

कहां मिलेगा टिकट?

आधिकारिक जानकारी के अनुसार टिकट सीधे आमंत्रण वेबसाइट से या सेना भवन, शास्त्री भवन, जंतर मंतर, संसद भवन, राजीव चौक मेट्रो स्टेशन और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर स्थित बूथों या काउंटरों से खरीदे जा सकते हैं. इसके लिए आपको आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट या केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया कोई पहचान पत्र दिखाना होगा.

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST