<

Tata Nexon और Hyundai Venue जैसी कारों का सिरदर्द बढ़ाएगी Mahindra Vision S! दिखी डीजल आटोमैटिक मिड वेरिएंट की झलक

महिंद्रा जल्द अपनी एक और कार को लॉन्च करने वाली है, जिसका नाम महिंद्रा एसयूवी विजन एस है. इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ डीजल और पेट्रोल ऑप्शन मिल सकता है. ये कार प्रीमियम टच के साथ देखी गई है.

Mahindra Vision S: आने वाले दिनों में महिंद्रा के कई नए मॉडल आ सकते हैं. कंपनी कई मॉडल बना रही है, जिन्हें लॉन्च किया जा सकता है. इनमें से ही एक कार है     Mahindra Vision S. इस मॉडल को कॉन्सेप्ट फॉर्म में ऑफिशियली पेश किया जा चुका है लेकिन इसका टेस्ट म्यूल पहले से ही SUV के मैकेनिक्स और दूसरे फंक्शन्स को टेस्ट कर रहा है. इस मॉडल की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसके आधार पर पता चला है कि ये कार प्रोडक्शन वर्जन में है. वहीं कहा जा रहा है कि इस कार को काफी मजबूत डिजाइन के साथ सब-4 मीटर कैटेरी में लॉन्च किया जा सकता है.

कैसा हो सकता है पावरट्रेन?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो सामने आई तस्वीरों से डीजल पावरट्रेन की पुष्टि हुई है. फ्यूल फिलर के पास में AdBlue कैप दिया गया है जिससे साफ है कि ये BS6 फेज-2 कंप्लायंट डीजल इंजन होगा. वहीं इसके अंदर ऑटोमैटिक गियर लीवर गियर दिया गया है, जिससे पता चलता है कि ये ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आ सकती है. अगर इसमें डीजल और ऑटोमैटिक का कॉम्बिनेशन मिलता है, तो ये अपने आप में ही खास बात होगी और इससे महिंद्रा को काफी फायदा मिल सकता है. ये कार लॉन्च होने के बाद टाटा नेक्सॉन और हुंडई वेन्यू के लिए सिरदर्द बन सकती है.

कैसा है डिजाइन?

कार की डिजाइन की बात करें, तो महिंद्रा विज़न S एक सीधी पोजिशन, फ़्लैट बॉडी पैनल और स्क्वेयर प्रोपोर्शन बनाए रखती है, जो अधिकतर ऑफ-रोड फ़ोकस्ड SUVs में देखे जाते हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिंद्रा इस कार को मजबूत और ऑफ रोडिंग के मकसद से डिजाइन डायरेक्शन को फॉलो कर रही है. 

कैसा होगा पावरट्रेन?

इस कार में डीजल ऑटोमैटिक के साथ पेट्रोल ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद है. इसमें महिंद्रा की XUV 3XO लाइनअप वाली 1.2-लीटर टर्बो यूनिट इंजन दिया जा सकता है. दूसरे ऑप्शन में इसमें थार में इस्तेमाल होने वाले 1.5-लीटर डीजल इंजन जैसा इंजन मिल सकता है.

कार का इंटीरियर

कार की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो मिड-लेवल ट्रिम का लगता है. इसमें हैलोजन टर्न इंडिकेटर्स और फैब्रिक सीट अपहोल्स्ट्री के साथ ही प्रीमियम मॉडल में देखे जाने वाला इल्यूमिनेटेड-लोगो देखने को मिल सकता है. केबिन का डिज़ाइन पिछले साल अगस्त में पेश की गई महिंद्रा विजन एस कॉन्सेप्ट जैसा ही है. कार का डैशबोर्ड, एयर वेंट्स और ओवरऑल डिजाइन लगभग एक जैसा नजर आया. इसमें बेहतर फंक्शनैलिटी के लिए इंफोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं. इसमें ग्राहकों को पैनोरमिक सनरूफ ममिल सकता है, जो पीछे के हेडरेस्ट तक फैली हुई है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST