<
Categories: मनोरंजन

वो पहली नागिन! 70 साल पहले जब ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ पर्दे पर नागिन बनी थी वैजयंतीमाला

साल 1954 की फिल्म 'नागिन' अपनी सस्पेंस भरी कहानी, वैजयंतीमाला के शानदार डांस और सदाबहार संगीत की बदौलत आज भी भारतीय सिनेमा का एक अनमोल रत्न मानी जाती है.

First Nagin : भारतीय सिनेमा में नागिन का किरदार पहली बार साल 1954 में आई फिल्म ‘नागिन’ के जरिए पर्दे पर उतारा गया था. इस फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री वैजयंतीमाला ने ‘माला’ नाम की एक आदिवासी लड़की का किरदार निभाया था, जो नाग जनजाति की मुखिया की बेटी थी. यह फिल्म न केवल वैजयंतीमाला के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई, बल्कि इसने बॉलीवुड में एक नया ‘नागिन फॉर्मूला’ भी शुरू कर दिया जो आज तक सुपरहिट है.
इस फिल्म की कहानी दो दुश्मन कबीलों (नागी और रागी) के इर्द-गिर्द घूमती थी. माला (वैजयंतीमाला) अपने दुश्मन कबीले के मुखिया के बेटे सनातन (प्रदीप कुमार) को मारने की कसम खाती है, लेकिन जब वह बीन की सुरीली धुन सुनती है, तो वह सनातन के प्यार में पड़ जाती है.  इस लव स्टोरी और वैजयंतीमाला के बेहतरीन डांस ने उस समय दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था.
फिल्म का संगीत हेमंत कुमार ने दिया था, जो इस कदर हिट हुआ कि फिल्म ‘म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर’ बन गई.  खासतौर पर ‘मन डोले मेरा तन डोले’ गाना और उसकी बीन वाली धुन इतनी मशहूर हुई कि यह आज भी सपेरों की पहचान बनी हुई है. उस दौर में यह अफवाह भी उड़ती थी कि थियेटर में बीन की धुन सुनकर असली सांप भी आ जाते थे, जिससे दर्शक रोमांचित और डरे हुए रहते थे.
फिल्म के अंत के कुछ सीन रंगीन (Technicolor) थे, लेकिन पूरी फिल्म मुख्य रूप से ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ थी. इसके बावजूद वैजयंतीमाला की खूबसूरती और उनके अभिनय ने इसे साल 1954 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना दिया. इसी फिल्म की सफलता के बाद आगे चलकर श्रीदेवी, रीना रॉय और मौनी रॉय जैसी अभिनेत्रियों ने नागिन बनकर पर्दे पर अपनी धाक जमाई.
Mansi Sharma

Recent Posts

Meerut Crime News: मर्दानगी पर उठाया सवाल, तो चाकू से पूरा शरीर किया छलनी; दारू पार्टी में दोस्तों के बीच हो गया बड़ा कांड

Meerut Crime News: मेरठ के हरदेवनगर में शराब पार्टी के दौरान मर्दानगी पर तंज से…

Last Updated: November 12, 2026 13:24:25 IST

शेयर बाजार में एंट्री की तैयारी में Haldiram, IPO में फ्रेश इश्यू और OFS दोनों का विकल्प

हल्दीराम 2027 के अंत तक ₹10,000 करोड़ का IPO ला सकती है. कंपनी की वैल्यूएशन…

Last Updated: November 12, 2026 13:20:16 IST

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन के सामने अनिरुद्ध रविचंदर की दौलत कितनी? जानिए कौन है ज्यादा अमीर

Kavya Maran vs Anirudh Net Worth: काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी के साथ…

Last Updated: November 12, 2026 13:09:03 IST

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: तीसरे वनडे की तरह चौथे मैच में भी बारिश बनेगी विलेन? जानें मौसम का हाल

IND vs NZ 4th ODI Weather Report: माउंट माउंगानुई के बे ओवल में भारत-न्यूजीलैंड चौथे…

Last Updated: November 12, 2026 13:00:29 IST

LIC की खरीदारी से चर्चा में आए ये 10 शेयर, सितंबर तिमाही में ₹29,910 करोड़ की नेट खरीदारी

LIC ने सितंबर तिमाही में ₹7,346 करोड़ के शेयर खरीदे. L&T, Reliance और Airtel में…

Last Updated: November 12, 2026 12:56:48 IST

चलती लोकल में युवती से छेड़छाड़, प्लेटफॉर्म पर दिया धक्का; पहिए के नीचे आ गया बायां हाथ और फिर…

Mumbai Local Train: मुंबई की लोकल ट्रेन में एक युवती को छेड़छाड़ का विरोध करना…

Last Updated: November 12, 2026 12:19:55 IST