<

लेना चाहते हैं फैमिली कार Maruti Ertiga Tour vs Tata Curvv कौन सी कार होगी बजट में फिट, जानें फीचर्स और ड्राइविंग में कौन आगे

अगर आप एक फैमिली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों ही कारें अच्छी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मारुति अर्टिगा और टाटा पंच में से कौन सी कार ड्राइव, बजट और पर्फॉमेंस में आपके लिए सटीक बैठती है.

Budget Friendly Car: फैमिली या 7 सीटर कार की बात हो और मारुति की अर्टिगा का नाम न आए ऐसा कैसे हो सकता है. एक अच्छी रोड प्रेजेंस के साथ अर्टिगा सालों से लाखों दिलों पर राज कर रही है. यही कारण है कि अर्टिगा को लोग टैक्सी और टूर-ट्रैवल्स में ज्यादा चलाते हैं. इस कार का मुकाबला अब टाटा की कर्व के साथ किया जा रहा है. हालांकि, कर्व टाटा की नई कार है, जो अगस्त 2024 में भारत में लॉन्च हुई थी.

अगर आप एक फैमिली कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों ही कारें अच्छी हैं और एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. आज हम आपको बताएंगे कि मारुति अर्टिगा और टाटा पंच में से कौन सी कार ड्राइव, बजट और पर्फॉमेंस में आपके लिए सटीक बैठती है. 

ड्राइविंग में कौन सी कार ज्यादा अच्छी

कार लेते समय यह जरूर देख लेना चाहिए कि उसकी ड्राइविंग कैसी है. अर्टिगा में आपको एक अच्छी और ईजी टू ड्राइव क्वालिटी मिलती है, जिससे आप शहरों के ट्रैफिक में भी आसानी से कार चला सकते हैं. वहीं, टाटा की कर्व में आपको ड्राइविंग के साथ सेफ्टी भी मिलती है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छा होने के चलते आप इस कार को ऑफरोडिंग में भी अच्छी ड्राइव कर सकते हैं. अर्टिगा में आपको 1462 cc का इंजन मिलता है, जो 91.18 bhp की पावर जनरेट करता है. वहीं, कर्व में आपको 1497 सीसी का इंजन मिलता है, जिसमें 6 स्पीड मैन्युअल गेयरबॉक्स आते हैं. अगर आप पावर और सेफ्टी दोनों देख रहे हैं तो कहीं न कहीं कर्व आपके लिए बेहतर हो सकती है. 

फैमिली कार के तौर पर कौन है बेस्ट?

अगर आप एक फैमिली कार लेने की सोच रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी को ध्यान में रखना चाहिए. अर्टिगा में आपको सीएनजी ऑप्शन भी मिलता है, जो आपको 25 से 30 तक का माइलेज दे सकता है. वहीं, फीचर्स की बात करें तो अर्टिगा में आपको सभी बेसिक फीचर्स मिल जाते हैं. अगर आप कर्व को घर लाना चाहते हैं तो इसमें आपको पेट्रोल में 11 से 15 का माइलेज मिलता है. वहीं, डीजल में भी यह कार आपको 15 तक का माइलेज निकालकर देती है. अगर आप सेफ्टी को प्राथमिकता देते हैं तो कर्व आपके लिए बेस्ट हो सकती है. 

बजट में कौन होगा फिट?

अगर आपका बजट 10 लाख के आसपास है तो दोनों ही कारें आपके बजट में बैठती हैं. अर्टिगा लाने के लिए आपको  8.80 रुपये की कीमत चुकाना पड़ती है और यह 12.94 लाख रुपये के एक्सशोरूम तक जाती है. वहीं, कर्व आपको 9.66 लाख से लेकर 18.85 लाख तक देखने को मिल सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Caught on camera:पुलिस वाले को जकड़ भाभी ने किया ऐसा कांड, देख फटी रह जाएंगी आंखे; देखें वीडियो

Caught on camera: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के नुनारी गांव में जमीन विवाद सुलझाने…

Last Updated: October 31, 2026 11:00:53 IST

Gold Price 31 October 2026: सोना खरीदने का शानदार मौका? गोल्ड के दाम में गिरावट; जानें ताजा रेट

Gold Price Today 31 October 2026: 31 अक्टूबर की सुबह देश भर के बड़े शहरों…

Last Updated: October 31, 2026 10:29:47 IST

Watch Video: रफीक चाचा को रात में होता था अकेलापन महसूस, 70 साल की उम्र में किया निकाह, बोले- हमे जरूरत…

Watch Video: बहराइच में 70 साल की उम्र में शादी करने वाले रफीक अहमद बाबा…

Last Updated: October 31, 2026 09:04:57 IST

Petrol Diesel Price 31 October 2026: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ बदलाव? घर से निकलने से पहले जान लें ताजा रेट

Petrol Diesel Price Today 31 October 2026: महीने के आखिरी दिन पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: October 31, 2026 08:25:56 IST