<

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion कौन सी 7 सीटर कार बैठेगी बजट में फिट? जानें फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या हैं अंतर

दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों ही कारें फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस में एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें.

Maruti Suzuki Ertiga vs Toyota Rumion: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में 7 सीटर कारों की डमांड लगातार तेजी से बढ़ रही है. अगर आपका परिवार बड़ा है और आप 5 लोगों से ज्यादा हैं तो 7 सीटर आपका शौक नहीं बल्कि जरूरत है. अगर आप एक अच्छी और दमदार 7 सीटर कार लेना चाह रहे हैं तो ऐसे में दो कारें आपके लिए पर्फेक्ट हो सकती हैं. ऐसे में आप Maruti Suzuki Ertiga और Toyota Rumion को घर ला सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बैस्ट और कंफर्टेबल कारें हैं.

दिलचस्प बात यह है कि यह दोनों ही कारें फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस में एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. 

फीचर्स में कौन किससे आगे

बात करें अगर दोनों कारों के फीचर्स की तो Maruti Suzuki Ertiga में आपको ऐप्पल कार प्ले के साथ-साथ 17.78 cm SmartPlay प्रो इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है. इसके साथ ही इस कार में आपको क्रूज कट्रोल और वेंटिलेटेड फ्रंट कप होल्डर भी मिलते हैं. इतना ही नहीं इस कार में आपको पैडल शिफ्टर्स के साथ-साथ 6 एयरबैग्स की भी सुविधा मिलती है. वहीं, Toyota Rumion में आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ-साथ रियर AC वेंट्स और 4 एयरबैग्स दिए जाते हैं. इसके साथ ही आपको इस कार में 7 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस ऐप्पल कारप्ले भी देखन को मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कौन किससे बेहतर

परफॉर्मेंस में भी दोनों कारों का आपस में कड़ा मुकाबला होता है. Maruti Suzuki Ertiga में आपको 1462cc K15CF इंजन मिलता है, जो 75.8 kW bhpकी पावर देने के साथ ही साथ 6000 RPM भी देता है. वहीं, Toyota Rumion में आपको 1.5L K सीरीज का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 102 bhp की पावर देने के साथ-साथ 137 से 139 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. 

कीमत में क्या है अंतर?

बात करें अगर दोनों कारों की कीमत की तो Maruti Suzuki Ertigaआपको 8.80 लाख रुपये की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है. वहीं, Toyota Rumion आपको 10.44 लाख रुपये से 13.86 लाख रुपये की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिल सकती है.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

घर बिका, पिता गए जेल… फिर भी नहीं टूटा मुकुल चौधरी का हौसला, ऐसे बने IPL के नए सिक्सर किंग

Mukul Choudhary Inspiring Story: 21 साल के मुकुल चौधरी ने लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर…

Last Updated: April 11, 2026 11:03:05 IST

आज चांदी का भाव 11 अप्रैल 2026: चांदी के रेट में हलचल तेज! खुशियों की चमक या जेब पर भारी वार?

Silver Price Today: मुंबई, राजस्थान, UP और मध्य प्रदेश जैसे उत्तर भारतीय राज्यों में चांदी…

Last Updated: April 11, 2026 10:59:24 IST

Box Office: ओपनिंग डे पर ही ‘डकैत’ ने ‘धुरंधर 2’ को दे डाली टक्कर, फिल्मों के लिए कैसा रहा शुक्रवार का दिन?

Box Office Report: बीते शुक्रवार यानी को सिनेमाघरों में मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की…

Last Updated: April 11, 2026 10:55:22 IST

Rishikesh: तीसरी बार चटका ‘बजरंग सेतु’, उद्घाटन से पहले ही दरक गया पुल, जांच टीम का हुआ गठन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में निर्माणाधीन बजरंग सेतु के फुटपाथ पर लगे कांचों में…

Last Updated: April 11, 2026 10:49:02 IST

IPL 2026: कितनी है Vaibhav Suryavanshi की सैलरी? 15 साल के खिलाड़ी का नेटवर्थ जान पकड़ लेंगे माथा

Vaibhav Suryavanshi Net worth: वैभव सूर्यवंशी की आईपीएल सैलरी 2026 सीज़न के लिए ₹1.10 करोड़…

Last Updated: April 11, 2026 10:46:05 IST

Bhagalpur: घर में शादी है तो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर लेना अनिवार्य, SDO को देना होगा आवेदन, घरेलू LPG के इस्तेमाल पर होगी कार्रवाई

Bhagalpur LPG Cylinder Crisis: भागलपुर प्रशासन ने हाल ही में सख्त निर्देश जारी किया कि…

Last Updated: April 11, 2026 11:01:11 IST