<

Odisha Crime: मानवता को शर्मसार करने वाला मामला, खबर पढ़कर कांप जाएगी आपकी रूह, धोखे और दरिंदगी की सारी हदें हुई पार

ओडिशा से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना (Shameful Incident) सामने आई है, जहां 23 साल की एक युवती के साथ एक ही दिन में दो अलग-अलग व्यक्तियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

Odisha News: ओडिशा  के जगतसिंहपुर के एसपी अंकित कुमार वर्मा ने बेहद ही चौंकाने वाले वारदात का खुलासा किया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर बसाने के सपने लेकर निकली थी, लेकिन भरोसे का कत्ल करते हुए उसके साथी ने मंदिर ले जाने के बजाय एक सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया और उसे रहमा बस स्टैंड पर लावारिस छोड़ दिया. तो वहीं, बेसहारा युवती को लगा कि शायद कोई फरिश्ता उसकी मदद करेगा, जब झारखंड के एक व्यक्ति ने उसे मोटरसाइकिल पर लिफ्ट दी, तो वह उसे अपने कमरे में ले गया और वहां जाकर दोबारा उसके साथ दरिंदगी की कोशिश की. पुलिस ने आगे बताते हुए कहा कि पहचान मिटाने के लिए उसे छत से नीचे फेंक दिया और अगले दिन पुलिस ने युवती को शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया. 

फिलहाल इस झकझोर देने वाली घटना के बाद से प्रदेशभर में सियासत गरमा गई है. जहां, इस घटना को लेकर विपक्षी नेता नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया पर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए पूछा कि क्या राज्य में कानून का राज खत्म हो चुका है? उन्होंने अंगुल, संबलपुर और पारादीप की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि अपराधी बेलगाम हो चुके हैं और महिलाएं दिन के उजाले में भी सुरक्षित नहीं हैं. 

राजनीतिक प्रतिक्रिया के बाद मचा हड़कंप

तो वहीं, इस मामले में ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सरकार के महिला सुरक्षा के दावों को खोखला बताते हुए जमीनी हकीकत को चिंताजनक करार दिया है. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासनिक ढिलाई की वजह से अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. 

घटना में पुलिस ने कहां तक की कार्रवाई?

दूसरी तरफ, ओडिशा पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए मृतका के बॉयफ्रेंड और झारखंड निवासी दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जहां,  दोनों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है. फिलहाल,  पुलिस मामले के हर तकनीकी पहलू की जांच कर रही है ताकि कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा सके. तो वहीं, इस घटना के बाद से लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है, जिसके बाद लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

Darshna Deep

Recent Posts

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST

Navratri 2026: गरबा नाइट में सबकी नजरें होंगी आप पर, घर पर इन 4 तरीकों से सजाएं डांडिया स्टिक

Dandiya Stick Decoration: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट के लिए अपनी डांडिया स्टिक…

Last Updated: October 10, 2026 21:30:39 IST

UPI payment charges: UPI पर MDR शुल्क के खिलाफ व्यापारियों की मुहिम, निर्मला सीतारमण से की ये मांग

UPI payment charges: 15 अक्टूबर से 2,000 रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट पर 0.40…

Last Updated: October 10, 2026 20:59:29 IST