दोनों एक अच्छी और बेहतरीन हैचबैक कार हैं, जो बिना आपकी जेब पर भारी पड़े आसानी से आपके बजट में भी फिट हो जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स और खासियत.
Best Hatchback Cars: बच्चों को स्कूल छोड़ना हो या वीकेंड पर घूमने निकलना हो या ऐसे में कार की बहुत जरूरत पड़ती है. अगर आपके पास कार है तो ऐसे में आपका सफर आसान हो सकता है. ऐसे में अगर एक किफायती और कम मेंटेनेंस वाली कार मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा. मिडल क्लास लोग आमतौर पर एक किफायती और ज्यादा माइलेज वाली कार देखते हैं. अगर आप भी ऐसी ही कार की तलाश में हैं तो ऐसे में मारुति सुजुकी वैगन-आर और सेलेरियो दोनों ही कारें आपके लिए पर्फेक्ट हो सकती हैं.
दोनों एक अच्छी और बेहतरीन हैचबैक कार हैं, जो बिना आपकी जेब पर भारी पड़े आसानी से आपके बजट में भी फिट हो जाती है. चलिए जानते हैं दोनों कारों के फीचर्स और खासियत.
दोनों ही कारें एक छोटी हैचबैक हैं इसलिए माइलेज के मामले में दोनों ही आपस में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं. Wagon R में आपको पेट्रेल में 18 से लेकर 21 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है. इतना ही नहीं, अगर आप इसका सीएनजी वैरिएंट लेते हैं तो यह कार आपको 30 से लेकर 34 तक का माइलेज आसानी से दे देती है. वहीं, Maruti Suzuki Celerio का पेट्रोल वैरिएंट आपको 22 से लेकर 26 के बीच का माइलेज आसानी से दे सकता है. वहीं, अगर आप सीएनजी मे ये कार लेते हैं तो इससे 34 तक का माइलेज निकाल सकते हैं.
अगर इनजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो Wagon R में आपको 1.2L पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है, जो मैनुअल और AMT दोनों विकल्प उपलब्ध है. यह कार आपको 66 bhp की पावर देती है. वहीं, सेलेरियो में आप 55.92 से 67.77 bhp का पावर निकाल सकते हैं. सेलेरियो आपको 1.0L पेट्रोल इंजन के साथ देखने को मिल सकती है.
Wagon R आपको 5.53 रुपये से 7.93 लाख रुपये तक देखने के लिए मिलती है. हालांकि, वैरिएंट्स के हिसाब से इनकी कीमत अलग-अलग हो सकती है. वहीं, Celerio आपको 4.70 लाख रुपये से लेकर 6.73 लाख की एक्सशोरूम कीमत पर देखने के लिए मिलती है.
Dilip Ghosh Net Worth: बंगाल की राजनीति में, BJP नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप…
Kanwal Aftab: पाकिस्तानी स्टार कंवल आफताब का नाम भी अब वायरल वीडियो विवाद में घसीटा…
Railway Coach Booking Wedding: एक भारतीय परिवार का शादी के सफर के लिए पूरी रेलगाड़ी…
Nirmala Sitharaman: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये और तेल की…
Katihar Thagi Case: कटिहार में बड़ा बाजार में तब सनसनी फैल गई, जब चालाक ठगों…
Sathankulam Case Verdict: 2020 के हाई-प्रोफाइल साथनकुलम हिरासत में मौत के मामले में एक बड़ा…