<
Categories: देश

अमेरिका में तूफान के बाद आनंद महिंद्रा ने ली स्नोमैन के साथ सेल्फी, दिया जीवन दर्शन का संदेश, पोस्ट वायरल

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर न्यूयॉर्क में 'ब्लिजर्ड ऑफ 2026' के बाद की सैर का अनुभव साझा किया, जिसमें एक छोटे स्नोमैन को देखकर उन्होंने जीवन का दर्शन दिया.

हाल ही में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है, जो खूब वायरल हो रहा है. उन्होंने अपनी इस पोस्ट में न्यूयॉर्क में ‘ब्लिजर्ड ऑफ 2026’ के बाद की सैर का अनुभव साझा किया, जिसमें एक छोटे स्नोमैन को देखकर जीवन का दर्शन दिया. 
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट की गई सेल्फी और फोटो को 13,000 से अधिक व्यूज मिल चुके हैं, जो तूफान के बाद प्रकृति की सकारात्मकता को दर्शाती है. इस सेल्फी में उनके साथ एक स्नोमैन भी दिख रहा है.

ब्लिजर्ड के बाद की सैर

आनंद महिंद्रा ने लिखा, “ब्लिजर्ड आखिरकार थम गया. मैं न्यूयॉर्कवासियों के साथ सेल्फी लेने का लालच संभाल नहीं सका, जो साबित करना चाहते थे कि वे ‘2026 ब्लिजर्ड’ से बच गए.” सैर के दौरान उन्हें एक छोटा स्नोमैन नजर आया, जिसके लिए उन्होंने लिखा, “चिल्लाती हवाओं और लॉकडाउन वाले शहर से निकला यह मिनी स्नोमैन. प्रकृति के गुस्से से भी खेलकूद उभर आता है. हर तूफान क्षति ही नहीं, अप्रत्याशित जीवन भी छोड़ जाता है.” 

न्यूयॉर्क तूफान का प्रकोप

यह ‘पोटेंशियली हिस्टोरिक या डिस्ट्रक्टिव स्टॉर्म’ पूर्वोत्तर अमेरिका में सोमवार को आया, जिसकी वजह से वहां खूब बर्फबारी हुई. घरों और कारों के ऊपर 22 इंच मोटी बर्फ की परत जम गयी थी. तूफ़ान की वजह से लाखों लोग घरों में कैद रहे, स्कूल बंद हो गया और पर ट्रैवल बैन लग गया था. अमेरिका के नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी भी जारी की थी कि भारी बर्फबारी, तेज हवाओं (व्हाइटआउट कंडीशंस) की वजह से से यात्रा करना असंभव है. न्यूयॉर्क सिटी में हाई विंड्स और कम विजिबिलिटी ने हालात बिगाड़ दिए.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर गर्मजोशी भरी प्रतिक्रियाएं आईं. एक यूजर ने कहा, “यह ब्लिजर्ड पर प्यारा नजरिया है. छोटा स्नोमैन मुस्कान लाया. तूफान में भी खुशी मिल जाती है. सुरक्षित रहें!” दूसरे ने लिखा, “सबसे भयंकर तूफान भी मानवीय भावना को दबा नहीं पाते, बस नया कैनवास देते हैं.” कईयों ने इसे लचीलापन का प्रतीक बताया—”कॉस में बाहर निकलकर न सिर्फ जीवित रहने का सबूत, बल्कि महसूस करना कि हम जीवित हैं.” हल्के अंदाज में एक ने कहा, “बर्फ के बाद रंग चटकते हैं, हॉट चॉकलेट बेस्ट! लेकिन चाय-पकौड़े सबको हरा देते हैं!” 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST

Ramayan new posters: पिता का आशीर्वाद और अस्थि विसर्जन, ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में दिखे राम के जीवन के भावुक पल

Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…

Last Updated: October 10, 2026 23:19:05 IST

Cristiano Ronaldo: कोच से विवाद के बाद रोनाल्डो पर गिरी गाज, पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ ने लिया सख्त एक्शन

Cristiano Ronaldo: क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल महासंघ की अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़…

Last Updated: October 10, 2026 21:58:18 IST