<

लेना चाहते हैं बड़े साइज की SUV? MG Hector vs Renault Duster में क्या रहेगी बेस्ट? फीचर्स में कौन ज्यादा दमदार

अगर आप किसी बेहतरीन एसयूवी कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में MG Hector vs Renault Duster में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती है. लेकिन, इन्हें लेने के लिए आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए.

MG Hector vs Renault Duster: आज के समय में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में न केवल बदलाव बल्कि तेजी भी देखी जा रही है. आजकल एक से बढ़कर एक स्मार्ट फीचर्स वाली कारें लॉन्च हो चुकी हैं, जो टेक्नोलॉजी में भी काफी शानदार मानी जाती हैं. हालांकि, एसयूवी सेगमेंट आज भी काफी दमदारी के साथ भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की शान बना हुआ है. यही कारण है कि बहुत से लोग एसयूवी सेगमेंट की कारों को लेना लोग ज्यादा पसंद करते हैं.

अगर आप किसी बेहतरीन एसयूवी कार को घर लाने की सोच रहे हैं तो ऐसे में MG Hector vs Renault Duster में से किसी एक को ले सकते हैं. दोनों ही कारें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती है. लेकिन, इन्हें लेने के लिए आपको दोनों कारों के बीच के अंतर को जान लेना चाहिए. 

फीचर्स में कौन किससे आगे?

MG Hector में आपको 14 इंच का टचस्क्रीन देखने के लिए मिलता है. इस कार में आपको Level-2 ADAS के अलावा आपको 6 एयरबैग्स और 360 डिग्री HD कैमरा भी मिलता है. साथ ही साथ MG Hector में एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग भी दी जाती है. Renault Duster 2026 में आपको 360-डिग्री कैमरा के साथ ही साथ रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल का भी ऑप्शन मिलता है. डस्टर में आपको पैनेरॉमिक सनरूफ और एलईडी लाइटिंग और टेल लैंप्स के साथ-साथ हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA) का विक्लप भी मिलता है. 

परफॉर्मेंस में कौन है बेस्ट?

MG Hector पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ आती है. पेट्रोल में यह कार आपको 13 से 15 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है. यह कार 1.5 लीटर के टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 143PS की पावर देने के साथ-साथ 250 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. वहीं, Renault Duster 2026 में आपको 1.3 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 163hp की पावर देने के साथ ही साथ 280Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस कार में आपको मैन्युअल के साथ-साथ ऑटोमेटिक वैरिएंट भी देखने को मिलता है. वहीं, बात करें ट्रांसमिशन की तो यह कार 6 स्पीड गियर का भी ऑप्शन के साथ आती है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

इस देश  की सरकार बनी ‘लवगुरु’, अब डेट पर भेजे जाएंगे सरकारी अफसर, जानिये क्यों लिया ऐसा अनोखा फ़ैसला

Singapore FirstDate: सिंगापुर सरकार ने 21 से 35 साल के सरकारी कर्मचारियों के लिए FirstDate…

Last Updated: October 5, 2026 23:25:45 IST

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में इंदिरा एकादशी का व्रत कल, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पारण का समय

When is Indira Ekadashi: पितृपक्ष में आने वाली इंदिरा एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व बताया…

Last Updated: October 5, 2026 23:03:55 IST

यहां भी अभिनय कर रहे हो…राजपाल यादव पर भड़का सुप्रीम कोर्ट, 2 करोड़ जमा नहीं किए तो कहा- आपकी जगह जेल में है

Rajpal Yadav cheque bounce case: चेक बाउंस मामलों में अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक…

Last Updated: October 5, 2026 22:51:49 IST

भारत की CERVAVAC को WHO की मंजूरी, सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ बड़ी उपलब्धि, दुनियाभर में बढ़ेगी सुरक्षा

Cervical Cancer Vaccine: भारत में विकसित HPV वैक्सीन CERVAVAC को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 25…

Last Updated: October 5, 2026 22:05:27 IST

2 साल तक किसी ने नहीं खरीदी मिथुन की ये फिल्म, रिलीज के बाद ऐसी चली कि बन गई सुपरहिट, लता-शब्बीर के गानों ने बदली किस्मत

Mithun Chakraborthy Film: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रही हैं, जो शुरुआत में तो नहीं…

Last Updated: October 5, 2026 22:04:51 IST

Kainchi Dham Traffic: कैंची धाम पर भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, हनुमान अंश का दिखा तगड़ा इफेक्ट

Kainchi Dham Traffic: नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता…

Last Updated: October 5, 2026 21:22:18 IST