LSG vs KKR Head-to-Head: आईपीएल 2026 में आज लखनऊ और कोलकाता के बीच बड़ी जंग. क्या अपने घर इकाना में हार का सिलसिला तोड़ पाएंगे ऋषभ पंत? जानें दोनों टीमों के हेड-टू-हेड आंकड़े और पिच का हाल.
लखनऊ और कोलकाता में किसका पलड़ा है भारी
LSG vs KKR Head-to-Head: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए इस आईपीएल सीजन का सफर अब वादों से ज्यादा समस्याओं को सुलझाने के इर्द-गिर्द सिमट गया है. लगातार चार हार ने ऋषभ पंत की टीम को नौवें स्थान पर धकेल दिया है. टीम की डगमगाती बल्लेबाजी और इकाना स्टेडियम को अपने किले के रूप में इस्तेमाल न कर पाना उनके प्लेऑफ के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है.
आज यानी रविवार को लखनऊ के अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ होने वाला मुकाबला महज एक लीग मैच नहीं, बल्कि सर्वाइवल (अस्तित्व) की परीक्षा है. एक तरफ लखनऊ है जिसे रन और स्पष्ट रणनीति की तलाश है, तो दूसरी तरफ तालिका में सबसे नीचे बैठी KKR है जिसे यह साबित करना है कि उनकी पिछली जीत महज एक इत्तेफाक नहीं थी.
लखनऊ की फॉर्म में गिरावट काफी डराने वाली रही है. टीम का टॉप ऑर्डर पावरप्ले में वैसी आक्रामक शुरुआत नहीं दे पा रहा है जिसकी टी20 में जरूरत होती है. नतीजा यह है कि मिडिल ऑर्डर को पारी संवारने में ही पूरी ऊर्जा लगानी पड़ रही है. घर में खेलने का फायदा मिलने के बजाय, इस सीजन इकाना में मिली तीन हार ने फैंस और टीम की चिंता बढ़ा दी है.
वहीं दूसरी ओर, KKR की टीम राजस्थान रॉयल्स को हराने के बाद थोड़े बढ़े हुए हौसले के साथ लखनऊ पहुंची है. उनकी वह जीत स्पिनरों और लोअर मिडिल ऑर्डर के दम पर आई थी. अगर इकाना की पिच पर थोड़ी भी ग्रिप मिली, तो वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की जोड़ी लखनऊ के बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बन सकती है.
कुल मैच: 7
लखनऊ सुपर जायंट्स जीता: 5
कोलकाता नाइट राइडर्स जीता: 2
शनिवार को लखनऊ के डायरेक्टर टॉम मूडी और कोच जस्टिन लैंगर के साथ कप्तान ऋषभ पंत ने पिच का बारीकी से मुआयना किया. पंत ने खुद पिच को छूकर महसूस किया. शुरुआती संकेतों की मानें तो यह काली मिट्टी वाली पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो सकती है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच पावरप्ले की जंग देखने लायक होगी.
जहाँ तक मौसम का सवाल है लखनऊ में आज झुलसाने वाली गर्मी है. दिन का तापमान 43°C तक गया है और मैच के दौरान भी यह 33°C से 38°C के बीच रहेगा. बारिश की कोई संभावना नहीं है, यानी खिलाड़ियों को इस भीषण हीटवेव का सामना करना होगा.
Kanpur News: कानपुर के रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 साल के संभव खंडेलवाल की छठी…
Mainpuri Crime News: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…
YouTuber Meenu Raj: मीनू राज प्रजाप ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले बल्लू,…
Watch Video: गुजरात के गिर जंगल में बाइकों से 5 वनकर्मियों ने एक नर शेर…
Delhi Crime: दिल्ली के मोती नगर में एक शोरूम में एक नाबालिग लड़की की लाश…
Odisha News: संबलपुर के मानेश्वर चौक पर भूख से तड़प रहे एक व्यक्ति ने सड़क…