<

क्या आपकी कार भी दे रही है कम माइलेज? इन गलतियों में जरूर करें सुधार, पावर के साथ मिलेगी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी

how to increase car mileage: क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है. अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताएंगे. कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही ज्यादा फ्यूल खपत की वजह बनने लगती हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

how to increase car mileage: आज के समय में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के चलते लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. कुछ पेट्रोल कारें तो बेहतरीन माइलेज निकालकर देती हैं, लेकिन कुछ कारों में आपको काफी कम माइलेज मिलता है. आखिर इसके पीछे क्या और कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी कार पहले जितना माइलेज नहीं दे रही, जबकि कार में कोई बड़ी तकनीकी खराबी भी नहीं होती है.

क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है. अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताएंगे. कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही ज्यादा फ्यूल खपत की वजह बनने लगती हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में. 

1. समय पर सर्विस न कराना

अगर आप अपनी कार को रेगुलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में बेहद जरूरी है कि समय-समय पर कार की सर्विस कराते रहें. कई बार ज्यादा और लंबे समय तक चलने से कार में स्पार्क प्लग खराब होने लगता है या इंजन ऑयल पुराना या गंदा हो जाने के चलते भी कार की माइलेज कम हो जाती है. अगर आप कार को अच्छी कंडीशन में मेनटेन करके सर्विसिंग कराएं तो इससे कार का माइलेज ठीक रहेगी. 

2. रैश ड्राइविंग करना

अगर आप उन लोगों में से हैं, जोकि कार चलाते समय रैश ड्राइविंग करते हैं तो ऐसी स्थिति में भी कई बार कार की माइलेज पर प्रभाव पड़ने लगता है. अगर आप अचानक ब्रेक लगा रहे हैं या फिर बार-बार एक्सेलेरेट कर रहे हैं तो इंजन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है और कार की माइलेज कम हो जाती है. इसलिए हमेशा कार को स्मूथ ही ड्राइव करें. 

ये भी पढ़ें:- Maruti Breeza vs Tata Sierra: कौन सी कार रहेगी सेगमेंट की बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस

3. ज्यादा वजन लेकर चलना

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो कार के बूट स्पेस में ज्यादा या भारी सामान लेकर चलते हैं तो इससे कार की माइलेज कम हो सकती है. कार में अनावश्यक सामान रखने से वजन बढ़ता है, जिससे इंजन ज्यादा फ्यूल खपत करता है और कहीं न कहीं आपकी माइलेज पर असर देखने को मिलता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026: इस राशियों की लव लाइफ के लिए खास रहेगा आज का दिन, किसका होगा ब्रेकअप; पढ़ें लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 25 November 2026 Love Horoscope: राशिफल के अनुसार बुधवार (25 नवंबर…

Last Updated: November 25, 2026 09:19:21 IST

Watch Video: गलती हो गई…बिहारी महिलाओं के संदूर का उड़ाया मजाक, फिर खुद का जोक पड़ गया भारी; वीडियो जारी कर लगाई माफी की गुहार

Yash Maheshwari Apology On Sindoor Joke : स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी छठ पूजा और बिहार…

Last Updated: November 25, 2026 08:40:05 IST

Watch Video: 28 छक्के, 204 रन, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने उड़ाया गर्दा; तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड

Vaibhav Suryavanshi: ​​टीम की जीत में अहम योगदान देने वाले वैभव ने कई रिकॉर्ड बनाए.…

Last Updated: November 25, 2026 08:26:02 IST

Caught On CCTV: ‘मुझे बचा लो…’ चिल्लाती हुई होटल से निकली युवती, वापस उठाकर ले जाने लगा भीतर; फिर भीड़ देख छत से कूदकर भागा सलमान

Meerut News: मेरठ के आबूलेन स्थित होटल में युवती के बचाओ-बचाओ चिल्लाने से हड़कंप मच…

Last Updated: November 25, 2026 07:56:47 IST

Watch Video: महिला के साथ डांस के मजे ले रहे थे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर, 20 सेकेंड के वीडियो ने कराई फजीहत; लाइन हाजिर किए गए

Delhi Police Inspector Viral Video: दिल्ली के लाजपत नगर थाने में तैनात इंस्पेक्टर अमित प्रकाश…

Last Updated: November 25, 2026 07:31:28 IST