how to increase car mileage: आज के समय में बढ़ती पेट्रोल कीमतों के चलते लोग सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारों की ओर शिफ्ट हो रहे हैं. कुछ पेट्रोल कारें तो बेहतरीन माइलेज निकालकर देती हैं, लेकिन कुछ कारों में आपको काफी कम माइलेज मिलता है. आखिर इसके पीछे क्या और कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. कई लोग शिकायत करते हैं कि उनकी कार पहले जितना माइलेज नहीं दे रही, जबकि कार में कोई बड़ी तकनीकी खराबी भी नहीं होती है.
क्या आपने कभी इसके पीछे का कारण जानने की कोशिश की है. अगर नहीं, तो इस लेख में हम आपको इसके पीछे के कारण के बारे में बताएंगे. कई बार हमारी रोजमर्रा की छोटी-छोटी गलतियां ही ज्यादा फ्यूल खपत की वजह बनने लगती हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
1. समय पर सर्विस न कराना
अगर आप अपनी कार को रेगुलर इस्तेमाल कर रहे हैं तो ऐसे में बेहद जरूरी है कि समय-समय पर कार की सर्विस कराते रहें. कई बार ज्यादा और लंबे समय तक चलने से कार में स्पार्क प्लग खराब होने लगता है या इंजन ऑयल पुराना या गंदा हो जाने के चलते भी कार की माइलेज कम हो जाती है. अगर आप कार को अच्छी कंडीशन में मेनटेन करके सर्विसिंग कराएं तो इससे कार का माइलेज ठीक रहेगी.
2. रैश ड्राइविंग करना
अगर आप उन लोगों में से हैं, जोकि कार चलाते समय रैश ड्राइविंग करते हैं तो ऐसी स्थिति में भी कई बार कार की माइलेज पर प्रभाव पड़ने लगता है. अगर आप अचानक ब्रेक लगा रहे हैं या फिर बार-बार एक्सेलेरेट कर रहे हैं तो इंजन पर ज्यादा प्रभाव पड़ता है और कार की माइलेज कम हो जाती है. इसलिए हमेशा कार को स्मूथ ही ड्राइव करें.
ये भी पढ़ें:- Maruti Breeza vs Tata Sierra: कौन सी कार रहेगी सेगमेंट की बेस्ट? किसमें मिलेंगे ज्यादा बेहतर फीचर्स और परफॉर्मेंस
3. ज्यादा वजन लेकर चलना
अगर आप उन लोगों में से हैं, जो कार के बूट स्पेस में ज्यादा या भारी सामान लेकर चलते हैं तो इससे कार की माइलेज कम हो सकती है. कार में अनावश्यक सामान रखने से वजन बढ़ता है, जिससे इंजन ज्यादा फ्यूल खपत करता है और कहीं न कहीं आपकी माइलेज पर असर देखने को मिलता है.