<

Monsoon Driving Tips: मानसून में बेहद काम आएंगी बाइक चलाने की ये टिप्स, जरूर करें फॉलो, नहीं होगी रास्ते में बंद

कई बार देखा जाता है कि भारी बारिश के दौरान बाइक अचानक बीच रास्ते में बंद हो जाती है. अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में सुरक्षित तरह से ड्राइव कैसे करनी चाहिए.

Monsoon Driving Tips: बारिश का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन दोपहिया वाहन जैसे बाइक और स्कूटर आदि चलाने वाले लोगों के लिए कई तरह से समस्याओं का सबब भी बन जाता है. मानसून के मौसम में थोड़ी सी भी लापरवाही करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इससे कई बार दुर्घटना होने की भी आशंका रहती है. ऐसे मौसम में कई बार सड़क पर पानी भरना, फिसलन बढ़ जाना, कम विजिबिलिटी और बाइक के इंजन या इलेक्ट्रिकल सिस्टम में पानी जाने जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं.

कई बार देखा जाता है कि भारी बारिश के दौरान बाइक अचानक बीच रास्ते में बंद हो जाती है. अगर आप इन सभी समस्याओं से बचना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. आज हम आपको बताएंगे कि मानसून में सुरक्षित तरह से ड्राइव कैसे करनी चाहिए. 

1. ब्रेक सिस्टम को रखें दुरुस्त

अगर आप मानसून के दौरान बाइक चला रहे हैं तो ऐसे में सबसे पहले ब्रेकिंग सिस्टम को दुरुस्त रखना जरूरी हो जाता है. गीली सड़कों पर ब्रेकिंग दूरी सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है. ऐसे में खराब ब्रेक दुर्घटना का कारण बन सकते हैं. इसलिए आपको आगे और पीछे दोनों ब्रेक की जांच करवानी चाहिए साथ ही साथ डिस्क ब्रेक और ब्रेक पैड की स्थिति चेक करनी चाहिए. 

2. चेन की नियमित सफाई

मानसून में बाइक चलाते समय आपको चेन की नियमित सफाई जरूर करनी चाहिए. दरअसल, इस मौसम में कीचड़ बाइक की चेन को जल्दी खराब कर सकते हैं. इससे चेन जाम होने या जल्दी घिसने की आशंका बढ़ जाती है. इसलिए जरूरी है कि समय-समय पर चेन को साफ करते रहें. 

3. धीमी स्पीड में चलें

मानसून के मौसम में आपको बाइक को धीमी गति से चलाना चाहिए. बारिश में सड़कें काफी फिसलन भरी हो जाती हैं. तेज गति से बाइक चलाने पर नियंत्रण खोने का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए सुरक्षित दूरी बनाए रखें. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Gurugram News: ‘मेरे पैसे दो’, रैपिडो ड्राइवर मांगता रहा पैसे; महिला ने किराया देने से किया इनकार, Video Viral

गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…

Last Updated: October 4, 2026 16:27:55 IST

Rajya Sabha Election: कौन हैं कोयल मल्लिक, जिन पर बंगाल में BJP ने लगाया दांव? उत्तराखंड से दिनेश आर्य को दिया मौका

पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…

Last Updated: October 4, 2026 16:32:37 IST

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST