<
Categories: मनोरंजन

9 दिन तक क्यों नहीं हुआ अंतिम संस्कार? अभिनेत्री संचिता उगाले के निधन ने खड़े किए कई सवाल

Sanchita Ugale: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगाले का अंतिम संस्कार उनकी मृत्यु के नौ दिन बाद उनके पैतृक गांव में किया गया. पुलिस जांच जारी रहने के कारण उनके परिवार और सहकर्मियों ने अलग-अलग बयान दिए हैं.

संचिता उगले, जिन्हें टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन के किरदार के लिए जाना जाता था. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा गाय कि उनका अंतिम संस्कार 23 जून को किया गया, जो उनकी मुंबई स्थित आवास पर हुई मौत के नौ दिन बाद हुआ. आपको बता दें कि एक्ट्रेस 26 वर्ष की थीं. 

क्या है पूरी जानकारी?

खबरों के मुताबिक, टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव डोंगरगांव ले जाया गया, जो अहिल्यानगर जिले के अकोला क्षेत्र में स्थित है. वहां परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया. खबरों में यह भी बताया गया है कि परिवार ने अविवाहित व्यक्तियों के लिए किए जाने वाले पारंपरिक दशक्रिया अनुष्ठान का भी पालन किया. आम तौर पर शोक की रस्में 13 दिनों तक चलती हैं, लेकिन उनके परिवार ने अपनी परंपराओं के अनुसार 10 दिनों में ही ये रस्में पूरी कर लीं.

कैसे हुआ था निधन?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संचिता अपने घर के एक बंद कमरे में मृत पाई गई थीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस उनकी निजी और प्रोफेशनल जिंदगी से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. हालांकि, संचिता की मृत्यु के बाद के दिनों में, परिवार के सदस्यों ने घटना से जुड़े हालातों पर सवाल उठाए. उसके पिता ने आरोप लगाया कि मृत्यु से पहले वह भावनात्मक रूप से परेशान थी और उसे उत्पीड़न का शिकार होना पड़ा था. संचिता की मौत के सटीक हालात की अभी भी जांच चल रही है, लेकिन दोस्त और एक्ट्रेस इंद्राक्षी द्वारा साझा की गई चैट से पता चलता है कि वह आत्म-संदेह, चिंता और डिप्रेशन के लक्षणों से जूझ रही थी.

यह खबर भी पढ़ें: ‘भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता’, जब प्रियंका को सुननी पड़ी थी ये कड़वी बात; एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Rajasthan robbery: स्पेशल 26’ की तर्ज पर 3 करोड़ की लूट, पूर्व नौकर ने रची साजिश, 6 आरोपी गिरफ्तार

Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…

Last Updated: October 9, 2026 23:14:41 IST

Hanuman Ansh Box Office Collection: कांतारा’ और ‘छावा’ को पछाड़ आगे निकली ‘हनुमान अंश’, 9वें हफ्ते में भी करोड़ों की कमाई

Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…

Last Updated: October 9, 2026 23:02:50 IST

IND vs WI 2nd T20I Highlights: 249 रन बनाकर भी हार गई टीम इंडिया! कौन है इस हार का सबसे बड़ा विलेन?

IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…

Last Updated: October 9, 2026 22:59:21 IST

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सख्ती, 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद, सीपी और लाजपत नगर में दुकानें रहेंगी बंद

Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…

Last Updated: October 9, 2026 21:17:43 IST

Memories of Nana Patekar: माहिम की गलियों में आज भी जिंदा हैं नाना पाटेकर की यादें, पड़ोसियों ने सुनाए जिंदगी के अनसुने किस्से

Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…

Last Updated: October 9, 2026 21:14:32 IST