<

Viral Video: गली-गली वायलिन बजाकर पेट पालने वाले 80 वर्षीय ‘भगवान’ के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा, X पर पोस्ट कर पूछा— ‘कोई मुझे इनका पता दो’

भारत के टैलेंट को ढूंढकर प्रोत्साहित करने वाले बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने कोलकाता के एक 80 साल के स्ट्रीट म्यूजिशियन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है

भारत में टैलेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है. ज्यादातर खोई हुई प्रतिभाएं सोशल मीडिया के जरिए सामने आती हैं. भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को ऐसी ही प्रतिभाओं की तलाश में रहते हैं. उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर आप देश के गुमनाम टैलेंट की तमाम वीडियो देख सकते हैं जिसमें बिजनेसमैन सिर्फ उनकी सराहना ही नहीं करते, बल्कि फाइनेंशियल हेल्प भी करते हैं. इन दिनों फिर से एक टैलेंट को आनंद महिंद्रा ने परख लिया है. यह कोलकाता के स्ट्रीट न्यूजिशियन भगवान मल्लिक हैं जो गली-गली वायलिन बजाकर लोगों को मंत्रमुग्ध करते हैं और लोगों से मिलने वाली सहायता राशि से अपने रोटी-पानी का इंतजाम करते हैं.

कौन हैं भगवान मल्लिक?

भगवान मल्लिक 80 साल के एक स्ट्रीट वायलिन वादक हैं. पिछले 40 साल से अपनी रोजी-रोटी के लिए वायलिन बजा रहे हैं. कोलकाता के रहने वाले भगवान मल्लिक ने बचपन में ही अपने माता-पिता को खो दिया था लेकिन पिता ने दुनिया को अलविदा कहने से पहले वायलिन बजाना सिखा दिया था दिसके बाद म्यूजिक ही भगवान मल्लिक का जुनून बन गया. वो सालों तक गली-गली जाकर, बाजार और सार्वजनिक स्थानों पर अपने वायलिन की धुन से लोगों को लुभाते. बढ़ती उम्र के साथ वायलिन ही भगवान मल्लिक की बुढ़ापे की लाठी बन गया. आज भगवान मल्लिक अपनी आजीविका के लिए अपने पुराने वायलिन पर ही निर्भर हैं. लेकिन उम्र का तकाजा देखिए, भगवान मल्लिक की आंखें काफी कमजोर हो चुकी हैं, वायलिन पुराना है, फिर भी रोजाना अपनी परफॉर्मेंस जरूर देते हैं.

कंटेंट क्रिएटर ने शेयर की स्टोरी

कोलकाता के भगवान मल्लिक की कहानी पहली बार मई 2026 में कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी ने शेयर की थी. स्टोरी वायरल हुई और लोग भगवान मल्लिक से मिलने आने लगे. आज 80 की उम्र में भगवान मल्लिक की आंखें कमजोर हो चुकी हैं. वो मुश्किल से 100 रुपये रोज के कमाते हैं और अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते हैं. अपनी पोस्ट में कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि भगवान मल्लिक ज्यादातर शाम 5 बजे से रात 11 बजे के बीच न्यू टाउन बस स्टैंड, डीएलएफ सबवे और न्यू टाउन आर्ट स्ट्रीट के पास मिल सकते हैं.

भगवान मल्लिक के लिए ढूंढा काम

कंटेंट क्रिएटर की वायरल वीडियो में उन्होंने लोगों से भगवान मल्लिक को काम देने की भी अपील की. अपनी  पोस्ट में आराधना ने लिखा कि अगर कोई कैफे, इवेंट, गैदरिंग या कोई फंक्शन हो तो आप भगवान मल्लिक को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट कर सकते हैं. इससे उनको काफी मदद मिलेगी और यह उनके लिए बहुत मायने रखता है. 1 जून को अपनी नई पोस्ट में आराधना ने भगवान मल्लिक से जुड़ी अपडेट शेयर की और बताया कि उन्हें एक नया वायलिन गिफ्ट में मिला है और उनके लिए 1 लाख की सहायता राशि भी इकट्ठी हुई है.

`

एक बार फिर मदद के लिए आगे आए आनंद महिंद्रा

कंटेंट क्रिएटर आराधना चटर्जी की पोस्ट जिसमें भगवान मल्लिक की कहानी शेयर की गई थी, उसे ऑनलाइन काफी सपोर्ट मिला और लोगों ने आगे आकर उनकी मदद करने की इच्छा जताई. आनंद महिंद्रा भी कहां पीछे रह जाते इसलिए उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर भगवान मल्लिक की मदद की पेशकश कर दी. अपने X (पहले ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि मैं कई अन्य लोगों के साथ योगदान देना चाहता हूं, जो मुझे लगता है कि भगवान मल्लिक के पैशन से प्रभावित होंगे. आनंद महिंद्रा ने पूछा कि वीडियो में यह नहीं बताया कि मदद कैसे और कहां करनी है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें:- ‘भारतीय सिनेमा कभी हॉलीवुड की बराबरी नहीं कर सकता’, जब प्रियंका को सुननी पड़ी थी ये कड़वी बात; एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST