<

दमदार बैटरी और बेहतरीन फोटोग्राफी के लिए लॉन्च हुए Moto G67 और G77, देखें कीमत से लेकर फीचर्स तक

मोटोरोला ने जी सीरीज में दो और नए स्मार्टफोन्स को आऐड किया है. इनमें जी67 और जी77 हैं. दोनों ही स्मार्टफोन्स यूके और यूरोपीय मार्केट्स में लॉन्च हो चुके हैं. आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में से कौन बेहतर है?

Motorola G67 vs G77: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी मोटोरोला ने अपनी जी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए दो और स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है. ये स्मार्टफोन्स जी सीरीज के 67 और 77 हैं. फिलहाल ये स्मार्टफोन्स भारत में लॉन्च नहीं किए गए हैं. इन्हें यूरोपीय देशों और यूके मार्केट्स में लॉन्च किया गया है. उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ महीनों बाद इससे भारत में लॉन्च किया जा सकता है. दोनों स्मार्टफोन्स डिजाइन और कई फीचर्स के मामले में एक जैसे हैं. लेकिन कैमरा और परफॉर्मेंस में बदलाव किए गए हैं. आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में…

मोटो जी67 और जी77 की डिस्प्ले

मोटो जी67 और जी77 दोनों ही स्मार्टफोन्स में 6.78 इंच की एक्सट्रीम AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120 हार्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इस डिस्प्ले पर 10 बिट कलर और फुल DCI-P3 कलर कवरेज का सपोर्ट मिलता है. इन स्मार्टफोन्स की स्क्रीन को वाटर टच सपोर्ट के साथ SGS Low Blue Light और Low Motion Blur सर्टिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया है. इसमें डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास 7i का इस्तेमाल किया गया है. इसे IP64 की रेटिंग मिली है, जिससे साफ है कि ये धूल और पानी की छीटों से सुरक्षित रहेगा.

एक ही सॉफ्टवेयर पर करते हैं काम

मोटोरोला जी67 और जी77 दोनों ही स्मार्टफोन्स Android 16 पर आधारित मोटोरोला के ही Hello UX के सॉफ्टवेयर पर काम करते हैं. इनमें जेस्चर फीचर्स, मोटो सिक्योर, स्मार्ट कनेक्ट और गूगल जेमिनी के साथ ही सर्कल टू सर्च इंटीग्रेशन दिया गया है. फोन की सिक्योरिटी के लिए फिंगर प्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक और ThinkShield के सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं. वहीं पावर बैकअप के लिए इन दोनों स्मार्टफोन्स में 5200 mAh की बैटरी दी जाने की खबर है, जो 30 वाट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. 

दोनों के कैमरों में अंतर

कैमरे की बात करें, तो Moto G67 में 50MP का Sony LYTIA 600 सेंसर कैमरा दिया गया है. 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, रियर एम्बिएंट लाइट सेंसर और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. वहीं Moto G77 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. 

कितनी है कीमत?

दोनों स्मार्टफोन्स की कीमत की बात करें, तो Moto G67 का 4GB/128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट £199.99 यानी लगभग 25,459 भारतीय रुपए में लॉन्च किया गया है. वहीं Moto G77 का 8GB/128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट £250 यानी लगभग 31,850 भारतीय रुपए में लॉन्च किया गया है. Moto G67 का PANTONE Arctic Seal और Nile कलर्स में लॉन्च किया गया है. वहीं मोटो जी77 को PANTONE शेड Spruce और Black Olive रंगों में उपलब्ध कराया गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Optical Illusion:क्या आपकी नजर है दूसरों से तेज? इस तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढकर दिखाइए

Optical Illusion: एक दिलचस्प ऑप्टिकल इल्यूजन इन दिनों लोगों को उलझन में डाल रहा है.…

Last Updated: April 1, 2026 18:29:06 IST

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं पूनम पांडे? वीडियो शेयर कर बताई सच्चाई, बोलीं- दुनिया में युद्ध हो रहे हैं, तो…

Poonam Pandey: पूनम पांडे ने बीते दिन बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें साझा की…

Last Updated: April 1, 2026 18:27:16 IST

एयर कूल्ड vs ऑयल कूल्ड और लिक्विड कूल्ड इंजन में क्या है अंतर? कैसे करते हैं काम, क्या हैं फायदे-नुकसान

यह इंजन क्या और कैसा है इसके बारे में हमें नहीं पता होता है. चलिए…

Last Updated: April 1, 2026 18:24:30 IST

पहले नशे में धुत्त, अब सड़क पर ओवरस्पीडिंग, हरकतों से बाज नहीं आ रहा क्रिकेटर, पुलिस ने…

इंग्लैंड के एक क्रिकेटर पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के मामले में 700 पाउंड…

Last Updated: April 1, 2026 18:10:44 IST

BJP office Bomb Blast: चंडीगढ़ दहला! BJP दफ्तर के बाहर जोरदार बम धमाका, पूरे शहर में मचा हड़कंप

Chandigarh Bomb Blast: BJP दफ्तर के बाहर खड़ी स्कूटी में जोरदार धमाका, गूंज से थर्राया…

Last Updated: April 1, 2026 18:22:26 IST