<

भारत में इतनी होगी मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन की कीमत, लॉन्च होने से पहले कीमत आई सामने

Motorola Signature Price: इसके बजट में आने वाले अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले मोटो का सिग्नेचर फीचर्स के मामले में काफी अच्छा साबित हो सकता है. लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत देखकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए जानते हैं मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत, लॉन्च और इसके फीचर्स के बारे में.

Motorola Signature Price: मोटोरोला सिग्नेचर स्मार्टफोन का लोग बेसबरी से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. भारत में अभी यह स्मार्टफोन लॉन्च नहीं हुआ है. लेकिन, इसके लॉन्च होने से पहले ही टेक्नोलॉजी बाजार में इसकी कीमत लीक हो गई है. हालांकि, इस सप्ताह के आखिर में मोटोरोला द्वारा इस फोन को लॉन्च किया जाएगा. माना जा रहा है कि यह लग्जरी स्मार्टफोन कई एडवांस फीचर्स के साथ मार्केट में उतर सकता है.

इसके बजट में आने वाले अन्य स्मार्टफोन्स के मुकाबले मोटो का सिग्नेचर फीचर्स के मामले में काफी अच्छा साबित हो सकता है. लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत देखकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. आइए जानते हैं मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत, लॉन्च और इसके फीचर्स के बारे में. 

मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत आई सामने

मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत लीक होने के मुताबिक यह स्मार्टफोन आपको 59,999 में देखने को मिलेगा. हालांकि, आप स्टोरेज में जितना उपर जाएंगे इस स्मार्टफोन की कीमत उतना बढ़ती जाएगी. अगर आप 16 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज वाला यह स्मार्टफोन लेते हैं तो भारतीय बाजार में आपको इसके लिए 69,999 रुपये चुकानी पड़ सकती है. 

क्या है मोटोरोला सिग्नेचर के फीचर्स

फीचर्स के मामले में मोटोरोला का यह स्मार्टफोन कई स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को पीछे छोड़ रहा है. इस लग्जरी फोन में सिलिकॉन कार्बन बैटरी आने के साथ ही साथ फोटोग्राफी के लिए इस मोबाइल में 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ ही साथ 100x सुपर ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल के दमदार कैमरा दिया गया है. फिल्म में 6.9 एमएम का एल्युमिनियम फ्रेम भी देखने को मिलता है. ड्यूअल स्पीकर के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 5200 एमएएच की बैटरी के साथ शानदार बैटरी बैकअप भी देगा. 

बेहतर कैमरे के साथ हो रहा है लॉन्च

अगर आप कैमरा लवर हैं और स्मार्टफोन लेने से पहले कैमरे को प्राथमिकता देते हैं तो ऐसे में निश्चिततौर पर आप मोटोरोला सिग्नेचर ले सकते हैं. इस फोन में ट्रिपल कैमरे का एक अच्छा सेटअप प्रदान किया जाता है. वहीं, सेल्फी मोड में भी यह 5 एमपी के कैमरे के साथ आता है. इसमें सोनी के लयटिया का 828 सेंसर भी होगा, जो आपके कैमरे की क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर बनाता है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

सरकार ने बंद किए 83,000 व्हाट्सएप, 8 लाख सिम बेकार! क्या आपने तो नहीं की यह एक बड़ी भूल?

गृह मंत्रालय की I4C विंग ने साइबर ठगों पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है. 8…

Last Updated: March 30, 2026 16:49:07 IST

Kal Ka Panchang 31 March 2026: महावीर जयंती का दिन क्यों है खास? पंचाग से जानें कल का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Kal ka Panchang 26 March 2026: कल 31 मार्च 2026, मंगलवार का दिन है. हिंदू…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:28 IST

Viral Video: इस एक्ट्रेस ने सलमान खान को किया Kiss, देखने लायक है शेरा का रिएक्शन?

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की एक वीडियो वायरल हो…

Last Updated: March 30, 2026 16:44:25 IST

कौन हैं मिनी माधुरी? जिन्होंने बॉलीवुड गानों से सोशल मीडिया पर मचाई तबाही

Barkat Arora: बरकत अरोड़ा इंटरनेट की दुनिया में काफी मशहूर हैं. वह सोशल मीडिया पर…

Last Updated: March 30, 2026 16:39:39 IST

IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, RR के ये खिलाड़ी CSK पर बरपाएंगे कहर! ‘एक्स’ स्टार भी शामिल

CSK vs RR Match: चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स गुवाहाटी में एक रोमांचक मुकाबले…

Last Updated: March 30, 2026 16:36:31 IST

RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट कल इस समय होगा जारी, ये है चेक करने का Direct Link

Rajasthan Board RBSE 12th Result 2026 Date & Time: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल इस…

Last Updated: March 30, 2026 16:29:00 IST