<
Categories: मनोरंजन

ए.आर. रहमान के ‘भेदभाव’ वाले बयान पर जावेद जाफ़री ने तोड़ी चुप्पी, बताया बॉलीवुड का कड़वा सच

Music Legend ए.आर. रहमान ने हाल ही में बॉलीवुड में धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया था. इस पर जावेद जाफ़री ने कहा कि आज इंडस्ट्री पूरी तरह बदल चुकी है. अब कला से ज्यादा बिजनेस और कमाई को महत्व दिया जाता है.

Big Controversy :  ए.आर. रहमान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलने के तरीकों पर सवाल उठाए है. रहमान का कहना था कि पिछले 8 सालों में उनके पास बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर कम हुए है. उन्होंने इसके पीछे ‘धर्म के आधार पर पक्षपात और इंडस्ट्री के भीतर होने वाली राजनीति की ओर इशारा किया था. रहमान के इस बयान ने सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड गलियारों तक एक नई बहस को जन्म दे दिया है. 

इस विवाद पर अब जाने-माने एक्टर और डांसर जावेद जाफ़री ने अपनी प्रतिक्रिया दी है अपनी फिल्म ‘मायासभा’ के प्रमोशन के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि आज की दुनिया पूरी तरह से बदल रही है जिस तरह हमारा खान-पान, फैशन और डिजिटल तकनीक बदल रही है, उसी तरह फिल्म इंडस्ट्री के काम करने का तरीका और कहानियों को पेश करने का अंदाज भी बदल गया है. जावेद जाफ़री ने  बदलाव का जिक्र किया बताया कि आज की नई पीढ़ी यानी ‘जेन-जी’ के पास धैर्य की बहुत कमी है. उनके पास किसी भी चीज को देखने के लिए केवल कुछ ही सेकंड होते है अगर कोई गाना या सीन उन्हें शुरुआत में ही पसंद नहीं आया, तो वे तुरंत उसे बदल देते है. जावेद के अनुसार, आज फिल्में केवल एक कला नहीं रह गई है, बल्कि वे अब पूरी तरह से ‘बिजनेस’ और ‘कमाई के आंकड़ों’ (प्रोजेक्ट्स) पर आधारित हो गई है. 

जावेद ने सीधे तौर पर भेदभाव की बात को न तो पूरी तरह सही बताया और न ही गलत. उनका मानना है कि आज की इंडस्ट्री पूरी तरह से मुनाफे पर टिकी है. तेजी से बदलता काम और नए तरीकों की वजह से शायद पुराने दिग्गज कलाकारों और उनके पुराने अंदाज़ को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. जावेद के मुताबिक, रहमान को काम कम मिलना इंडस्ट्री के काम करने के नए ढंग का हिस्सा हो सकता है. 

इस मुद्दे पर पूरी इंडस्ट्री दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही है. एक तरफ जहां जावेद जाफ़री इसे ‘वक्त की जरूरत’ और ‘बदलाव’ कह रहे है, वहीं दूसरी तरफ लेखक मनोज मुंतशिर जैसे लोग रहमान की बातों से असहमत है . मनोज का मानना है कि बॉलीवुड में केवल हुनर की कद्र होती है और यहां तीनों ‘खान’ (शाहरुख, सलमान, आमिर) की लोकप्रियता इस बात का सबसे बड़ा प्रमाण है कि यहां धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है . 

Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST