अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत के संघर्षों को बयां किया है. 'साइरस सेज' पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने पर कलाई काटने की धमकी दी थी.
sayani gupta
इन दिनों अभिनेत्री सयानी गुप्ता का ‘साइरस सेज’ पॉडकास्ट में दिया इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है. सयानी ने इस पॉडकास्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे किये, जिसमें सबसे ज्यादा सरप्राइजिंग उनके एक्टिंग करियर की शुरुआत थी.
अभिनेत्री सयानी गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत के संघर्षों को बयां किया है. ‘साइरस सेज’ पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उनकी मां ने एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने पर कलाई काटने की धमकी दी थी और बचपन से ही उन्हें थिएटर रिहर्सल जाने से रोका था.
सयानी ने बताया कि वह एक हाई-पेइंग कॉर्पोरेट जॉब कर रही थीं, लेकिन उन्हें एक्टिंग का जुनून था. उन्होंने एक साल कॉर्पोरेट में जॉब की. उनकी कमाई अच्छी थी, लेकिन यह जीवन उनकी पसंद का नहीं था. सयानी ने एक साल बाद जॉब छोड़ दी और पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) में एडमिशन ले लिया, जिसका उनकी मां ने कड़ा विरोध किया.
सयानी ने बताया एडमिशन मिलने पर मां ने कहा, “मैं कलाई काट लूंगी अगर तुम वहां जाओगी.” एडमिशन लेने के बाद उनकी मां ने उनसे एक महीने तक बात नहीं की थी. सयानी की मां बचपन से ही उन्हें थिएटर रिहर्सल के लिए जाने से रोकती थी. उनकी मां का कहना था “एक्टर्स वेश्याएं हैं.”
FTII में डिप्लोमा के दौरान सयानी की मां को भी स्टूडेंट डिप्लोमा फिल्मों में रोल्स ऑफर हुए थे, जिसमें से तीन उन्होंने स्वीकार कर लिए थे. सयानी बताती हैं कि इस अनुभव के बाद मां के नजरिए में एक्टिंग करियर को लेकर बदलाव आया. उन्होंने सयानी से कहा, “शायद अगले दो साल अगर यही करना है तो बुरा नहीं है.”
2012 में ‘सेकंड मैरिज.कॉम’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू करने वाली सयानी 2015 की ‘मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ’ से उन्हें विशेष पहचान मिली. उन्होंने ‘फैन’, ‘जॉली एलएलबी 2’, ‘आर्टिकल 15’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है. उन्हें लास्ट ‘फोर मोर शॉट्स प्लीज’ सीजन 4 में देखा गया था, जो 2025 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.
India pakistan gen z cultural connection: भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद…
Himachal Government Employees Dearness Allowance: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों…
Jyoti Singh: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की एक…
Karwa Chauth 2026 Date and Time: करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर को रखा जाएगा.…
Elon Musk Free Spacex Shares:मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के ज़रिए घोषणा की कि…
ODI Double Century List: सचिन तेंदुलकर ने फरवरी 2010 में हिस्ट्री रची थी जब वह…