आज हम आपको कुछ ऐसी एसयूवी कारों के बारे में बताएंगे, जिनमें आप अपने पालूत जानवर को बिना किसी समस्या के बैठाकर अपने साथ ले जा सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कारों के बारे में.
Pet friendly cars in india: पालतू जानवर केवल एक पेट नहीं बल्कि, परिवार का हिस्सा होते हैं. अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं तो उन्हें घर पर छोड़कर जाना बिलकुल अच्छा नहीं लगता है. लेकिन, क्या करें छोटी कार होने की वजह से उन्हें नहीं ले जा पाते हैं. हममें से ज्यादातर लोगों का यही कहना है. क्या आप भी इन्हीं लोगों में शामिल हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें.
आज हम आपको कुछ ऐसी एसयूवी कारों के बारे में बताएंगे, जिनमें आप अपने पालूत जानवर को बिना किसी समस्या के बैठाकर अपने साथ ले जा सकते हैं. चलिए जानते हैं ऐसी कारों के बारे में.
अगर आपको आपके पास कोई पालतू जदानवर है जैसे कुत्ता, बिल्ली आदि तो ऐसे में आप क्रेटा को ले सकते हैं. इस कार में आपको अच्छा और बड़ा इंटीरियर देखने के मिलता है. इस कार में आपको 433 लीटर का एक बड़ा बूट स्पेस देखने के लिए मिलता है. जिसमें आप अपने पालतू जानवर को आसानी से बैठाकर ले जा सकते हैं.
हाल ही में लॉन्च हुई रेनॉल्ट डस्टर एक बेहतरीन और बड़े साइज की एसयूवी कार है, जिसे आप ले सकते हैं. अगर आपके घर में एक पेट है तो आप अपनी फैमिली के साथ इस कार में फिट आने के साथ ही अपने पालतू जानवर को भी आसानी से एडजेस्ट कर सकते हैं. इसमें आपको 518 लीटर का बूटस्पेस मिलता है.
किआ सेल्टॉस न केवल लुक्स में बेहतरीन है, बल्कि अंदर से काफी स्पेशियस कार भी है. इस कार में आप अपने पालतू जानवर के लिए बड़ी आसानी से जगह बना सकते हैं. इस कार को लेने के लिए आपको कोई भारी भरकम कीमत चुकाने की भी जरूरत नहीं है.
अगर आप अपनी फैमिली और पालतू जानवर को ध्यान में रखते हुए कोई कार लेना चाहते हैं तो ऐसे में टाटा सिएरा आपके लिए किफायती रहने वाली है. इस कार में आपका पेट आसानी से आ जाएगा क्योंकि इसमें आपको बड़े बूट स्पेस के साथ ही फोल्डेबल सीट्स भी मिलती हैं.
अगर आप एक स्पेशियस कार की तलाश में हैं तो ऐसे में स्कॉर्पियो N भी आपके लिए काफी किफायती रहने वाली है. इसमें आपको एक बड़ा बूट स्पेस मिलने के साथ ही इंटीरियर में भी काफी जगह मिलती है, जिसमें आप अपने पातू जानवर को बैठा सकते हैं.
Petrol Tank Viral Video: अयोध्या-बस्ती राजमार्ग पर एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसने लोगों का…
Chaitra Navratri 2026 Day 9: आज शक्ति साधना के नवरात्रि महापर्व की नवमी तिथि का…
अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और स्नो फॉल देखना चाहते हैं, तो…
Operation Sindoor Movie: विवेक अग्निहोत्री अप्रैल 2025 में पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए आतंकवादी…
रेलवे बोर्ड ने अहमदाबाद-पटना अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दे दी है. इसके लिए शेड्यूल…
Bihar hyva viral video: बिहार के थानेदार ने करीब 1 सप्ताह के अंदर करोड़ों का…