<

एक बार चार्ज करने पर चलेगा 39 दिन, 10001 mAh की दमदार बैटरी के साथ Realme P4 Power 5G हुआ लॉन्च

भारतीय टेक मार्केट में सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है. रियलमी ने 10001mAh की दमदार बैटरी वाला Realme P4 Power 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है.

Realme P4 Power 5G: चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी ने भारतीय टेक मार्केट में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने Realme P4 Power 5G में 100001 mAh की दमदार बैटरी दी है, जो . दावा किया जा रहा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर 39 दिनों तक ऑन करके रखा जा सकता है. Realme के इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि ये स्मार्टफोन 25,999 रुपए की कीमत से शुरू होती है. रिएलमी के इस नए स्मार्टफोन में 10001mAh की टाइटन बैटरी दी गई है, जो गेमिंग, स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउजिंग में कई दिनों तक चलने का वादा करती है. बीते साल कंपनी ने 10000mAh और 15000mAh के कॉन्सेप्ट फोन दिखाए थे, जो अब यूजर्स के लिए उपलब्ध है. 

दमदार बैटरी और रिवर्स चार्जिंग

Realme P4 Power को भारत में 25,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है, जिससे यह मिड-रेंज कैटेगरी में आता है. कहा जाता है कि ये स्मार्टफोन अगर हर समय भी चलाया जाए, तो भी एक बार चार्ज करने पर 1.5 दिन तक चल सकता है. स्मार्टफोन में 10001 mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसमें बाईपास चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग भी है. इसलिए Realme P4 Power आसानी से दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए पावर बैंक का काम कर सकता है.

कर्व्ड डिस्प्ले

सामने की तरफ 6.8-इंच का 1.5K AMOLED HyperGlow 4D Curve+ डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिलता है. फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दी गई है, जो HyperVision+ AI चिप के साथ आता है. ये स्मार्टफोन Android 16 के साथ Realme UI 7.0 पर काम करता है. इसमें ‘फ्लक्स इंजन’ है, जिसे अल्ट्रा-रियलिस्टिक मोशन और सीमलेस एक साथ एनिमेशन देने के लिए डिजाइन किया गया है. ग्राहकों को Realme P4 Power में 3 OS अपग्रेड और 4 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे.

Realme P4 Power में कैमरा

अगर इस स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony OIS प्राइमरी कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे आप सेल्फी ले सकते हैं और वीडियो कॉलिंग कर सकते हैं. आपको AI एडिट जिनी 2.0, AI इंस्टेंट क्लिप, AI परफेक्ट शॉट, AI लाइटमी और AI स्टाइलमी जैसे कई और फीचर्स फोन में मिलेंगे. इसकी मदद से आप इसके कैमरे का बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं. 

कितनी है कीमत और कलर ऑप्शन?

Realme P4 Power को डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. हैंडसेट में ArmorShellTM प्रोटेक्शन और सामने की तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी दिया गया है. ये स्मार्टफोन तीन वेरिएंट और रंगों में आता है.  

  • इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 25,999 रुपए है, जिसमें 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. ये ट्रांससिल्वर और ट्रांसब्लू रंग में आता है.
  • इसकी दूसरा वेरिएंट 27,999 रुपए की कीमत में आता है. इसमें 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज दिया गया है.  ये ट्रांससिल्वर, ट्रांसओरेंज और ट्रांसब्लू कलर ऑप्शन में आता है.
  • इसका तीसरा वेरिएंट 30,999 रुपए की कीमत में आता है. ये 12जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मिलता है. इसमें ट्रांससिल्वर और ट्रांसओरेंज रंग का ऑप्शन दिया गया है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST

फैन समझकर कार का शीशा नीचे किया, फिर गाली-गलौज का आरोप, सौरव जोशी ने किया कार का पीछा

Sourav Joshi Haldwani: हल्द्वानी में मशहूर यूट्यूबर सौरव जोशी ने दावा किया है कि पत्नी…

Last Updated: October 2, 2026 20:29:16 IST

Kerala News: शादीशुदा पुरुष के साथ लॉज में ठहरी थी युवती, पत्नी ने ट्रैक की लोकेशन, ‘फर्जी पुलिस’ भेजकर कराया महिला के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने आरोपी की पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप…

Last Updated: October 2, 2026 20:28:23 IST