<
Categories: बिज़नेस

‘आपने बहुत पापड़ बेले…’, शार्क टैंक इंडिया 5 में अनुपम और अमन की दिख रही गजब की केमिस्ट्री, फाउंडर्स को दिया 2 करोड़ का ऑफर

Urban Wipes Pitch: शार्क टैंक इंडिया 5 में अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता की केमिस्ट्री देखने लायक है. जब एक कंपनी ने 90 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की मांग की तो अनुपम और अमन दोनों ने मिलकर 2 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट कर दिया.

Shark Tank India Season 5: शार्क टैंक इंडिया 5 में अनुपम मित्तल और अमन गुप्ता की केमिस्ट्री देखना बहुत दिलचस्प रहा है. हालांकि दोनों कभी-कभी एक-दूसरे से असहमत होते हैं, लेकिन कभी-कभी वे डील्स के लिए टीम भी बनाते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने 2 करोड़ रुपये की एक जॉइंट डील पक्की की, जबकि फाउंडर्स ने 90 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की मांग की थी. अर्बन वाइप्स नाम के क्लीनिंग प्रोडक्ट के फाउंडर्स टैंक में आए और अपने हाई-रेटेड क्लीनिंग प्रोडक्ट्स की रेंज शेयर की. ब्रांड बनाने की उनकी कहानी से अनुपम मित्तल और कुणाल बहल काफी इम्प्रेस हुए.

अर्बन वाइप्स एक एसिड-फ्री क्लीनिंग सॉल्यूशन प्रोडक्ट रेंज है, जिसे जयपुर की डॉ. रेनू माथुर और उनकी बेटियों समृद्धि और अपूर्वा ने शुरू किया है.

कैसे बना यह प्रोडक्ट?

उन्होंने बताया कि यह प्रोडक्ट तब बना जब रेनू ने अपने पति को एक ऐसा क्लीनिंग सॉल्यूशन बनाने का चैलेंज दिया जो बिना किसी परेशानी के हो. दुर्भाग्य से घर की सफाई को आसान बनाने वाला प्रोडक्ट बनाने के बाद रेनू ने 2017 में अपने पति को खो दिया और उनका छोटा बिजनेस भी बंद हो गया. लेकिन 2023 में उनके बच्चों ने अपने दिवंगत पिता के सपने को पूरा करने का फैसला किया और 2023 में प्रोडक्ट को फिर से शुरू किया.

अर्बन वाइप्स ने 10 करोड़ रुपये की सेल की

जानकारी के अनुसार, अर्बन वाइप्स ने 10 करोड़ रुपये की लाइफटाइम सेल्स की है. यह दावा करते हुए कि वे जिस भी प्लेटफॉर्म के साथ पार्टनरशिप करते हैं, उस पर बेस्टसेलर बन जाते हैं, फाउंडर्स 2 प्रतिशत इक्विटी के बदले 90 लाख रुपये के इन्वेस्टमेंट की मांग करते हुए टैंक में आए, जिससे कंपनी की वैल्यूएशन 45 करोड़ रुपये हो गई. रेनू ने अपनी कहानी बताते हुए आगे कहा कि उनके दिवंगत पति एक केमिकल इंजीनियर थे, उनकी फैक्ट्री 1998 में बंद हो गई थी.

Maruti Share Price Drop: दो दिन में धड़ाम से गिरे मारुति के शेयर प्राइस, ब्रोकरेज ने की कटौती, उम्मीद से अलग रहा नतीजा

अनुपम मित्तल ने की रेनू की तारीफ

उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया और 2000 में एक वॉशिंग पाउडर लॉन्च किया. 2006 में वे ग्रोथ के लिए जयपुर शिफ्ट हो गए. रेनू ने घर पर कोचिंग क्लास शुरू की क्योंकि उन्हें बच्चों की देखभाल करनी थी. वह कॉलेजों में भी पढ़ाती थीं और मैगजीन के लिए लिखती थीं. यह सुनकर, अनुपम मित्तल ने उनकी तारीफ की और कहा कि आपने बड़े पापड़ बेले हैं, सही में आपने बहुत मेहनत की है. जब अपूर्वा और समृद्धि ने भी अपनी एजुकेशनल बैकग्राउंड और काम के अनुभव के बारे में बताया तो कुणाल बहल ने रेनू माथुर की तारीफ की और कहा कि यह देखकर बहुत प्रेरणा मिलती है कि आपने अपनी बेटियों को इतनी अच्छी शिक्षा दी.

प्रोडक्ट को मिला था बेस्ट सेलर का अवार्ड

जब फाउंडर्स ने बताया कि उनके पिता ने प्रोडक्ट्स के सभी फॉर्मूलेशन अपनी डायरी में लिखे थे, जिससे उन्हें ब्रांड बनाने में भी मदद मिली, तो अनुपम ने कहा कि यह एकदम मूवी टाइप का सीन है, यह काफी ज़बरदस्त है. आगे पिच में फाउंडर्स ने बताया कि उनका प्रोडक्ट स्किन-फ्रेंडली है और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेस्टसेलर है. उन्होंने बताया कि कैसे लोग प्रोजेक्ट की तारीफ करते हुए रिव्यू देते हैं, उनके पास 35000 रिव्यू और 4.1 रेटिंग है और पिछले साल उन्हें Amazon द्वारा बेस्टसेलर का अवॉर्ड भी मिला था. जबकि अनुपम ने कहा कि आपने पापा का सपना सच में पूरा कर दिया. अमन ने उनकी पैकेजिंग में कमियां बताईं और कबा कि बड़ी ही फालतू पैकेजिंग है.

यह बताते हुए कि उनका 16 प्रतिशत EBITDA पॉजिटिव है, फाउंडर्स ने बताया कि उन्होंने 2025-26 में 6.08 करोड़ रुपये की सेल की.

Budget 2026 Expectation on Gold: सोना आसमान पर, निवेशक उम्मीद में; क्या बजट 2026 देगा

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:06:11 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST

Chitrakoot Police Viral Video: सर निचे पैर उपर, यूपी पुलिस हेड कांस्टेबल की कैसे हुई ऐसी हालत? वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

UP Chitrakoot Police Constable Viral Video:मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद चित्रकूट के पुलिस…

Last Updated: October 23, 2026 10:21:54 IST

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर या पानी, सफाई के लिए क्या है बेहतर? जानें जरूरी बातें

Toilet Paper Health Risks: टॉयलेट पेपर में कुछ केमिकल पाए गए हैं, जिनसे स्वास्थ्य पर…

Last Updated: October 23, 2026 10:13:11 IST

Bigg Boss 20: अरे ये क्या हुआ? माही विज ने आम्रपाली दुबे को कह डाला ‘आलू का सैक’, फूट-फूटकर रो पड़ीं भोजपुरी क्वीन

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में माही विज ने कथित तौर पर भोजपुरी एक्ट्रेस…

Last Updated: October 23, 2026 09:50:14 IST

UP Petrol Diesel Price Today: यूपी वालों के लिए बड़ी खबर! पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? तुरंत चेक करें नया रेट

UP Petrol Diesel Price Today: उत्तर प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…

Last Updated: October 23, 2026 09:30:14 IST