Realme Pad 3 के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं. इसमें 11.6-इंच 2.8K डिस्प्ले, 8MP फ्रंट-रियर कैमरा और कीबोर्ड-स्टाइलस सपोर्ट मिलने की उम्मीद है.
Realme Pad 3
Realme Pad 3: Realme ने भारतीय टैबलेट बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करते हुए नया Realme Pad 3 5G लॉन्च कर दिया है. यह टैबलेट खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट इंटरनेट और मल्टी-मीडिया एक्सपीरियंस की जरूरत होती है. बड़ी 12,200mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी इसकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल हैं.
Realme Pad 3 5G में 12,200mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक चलने का दावा करती है. कंपनी के मुताबिक, यह टैबलेट
इस टैबलेट में 5G नेटवर्क सपोर्ट दिया गया है, जिससे यूज़र्स को हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सपीरियंस मिलता है. खासतौर पर वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स और कंटेंट स्ट्रीमिंग के दौरान 5G कनेक्टिविटी इसे दूसरे टैबलेट्स से अलग बनाती है.
Realme Pad 3 को लेकर नए लीक्स सामने आए हैं. मशहूर टिपस्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसके संभावित स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है. लीक जानकारी के मुताबिक, Realme Pad 3 में 11.6 इंच की बड़ी LCD डिस्प्ले मिल सकती है, जो 2.8K रेजॉल्यूशन और 500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगी. इससे टैबलेट पर वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन क्लास और रीडिंग का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो टैबलेट में पीछे की तरफ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है, जबकि वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है.
इसके अलावा रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Realme, Pad 3 के साथ एक्सेसरीज का अलग सेट पेश कर सकता है. इसमें कीबोर्ड और स्टाइलस शामिल हो सकते हैं, जिससे यह टैबलेट स्टूडेंट्स और वर्क-फ्रॉम-होम यूजर्स के लिए और ज्यादा उपयोगी बन जाएगा. हालांकि, ये एक्सेसरीज अलग से खरीदी जाएंगी और बॉक्स में शामिल नहीं होंगी.
फिलहाल कंपनी की ओर से इन स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन लॉन्च से पहले आने वाले दिनों में और जानकारियां सामने आ सकती हैं.
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…
Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…
Panchkula School Incident: पंचकूला के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की…
Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…
Omar Abdullah wedding: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को पत्रकार निधि राजदान के…
Hyderabad Girls Hostel: हैदराबाद के बेगमपेट इलाके में पुलिस ने एक गर्ल्स हॉस्टल पर छापा…