Royal Enfield Himalayan 440: रॉयल एनफील्ड बाइकों का दबदबा भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लंबे समय से बना हुआ है. रॉयल एनफील्ड की वैसे तो कई बाइकें हैं, जिनमें से Royal Enfield Himalayan को काफी पॉपुलर और दमदार माना जाता है. यह बाइक 440 और 450cc में आती हैं. इस बाइक का मुकाबला वैसे तो Triumph Scrambler 400 XC के साथ किया जाता है. दोनों ही बाइकें पावर और परफॉर्मेंस में काफी दमदार और अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं.
अगर आप किसी एक बाइक को लेने का विचार बना रहे हैं तो ऐसे में दोनों के बीच के अंतर को जरूर जान लेना चाहिए. चलिए जानते हैं इनके फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या अंतर है.
Royal Enfield Himalayan 440 vs Triumph Scrambler 400 XC : फीचर्स के मामले में कौन है ज्यादा आगे?
Royal Enfield Himalayan 440 में आपको सर्कुलर हेडलैंप्स, फॉर्क गेटर्स, साइड रैक्स, स्प्लिट सीट्स और tail Lamp और LED लाइट्स जैसे कई फीचर्स दिए जाते हैं. इस बाइक में आपको dual channel switchable ABS के साथ ही साथ टर्न सिग्नल लैंप्स, 4 इंच का क्लस्टर और TFT डिस्प्ले भी देखने के लिए मिल जाती है. वहीं, Triumph Scrambler 400 XC में आपको स्विचेबल ऑफ रोड ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जाते हैं. इस बाइक में आपको एलईडी लाइटिंग के साथ ही साथ USB चार्जिंग का भी ऑप्शन दिया जाता है.
ये भी पढ़ें:- Honda SP 125 vs TVS Raider फीचर्स में क्या रहेगी ज्यादा दमदार? माइलेज में कौन किससे आगे, जानें अंतर
परफॉर्मेंस के मामले में कौन ज्यादा बेहतर?
Royal Enfield Himalayan 440 में आपको 443cc सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन देखने के लिए मिलता है. यह बाइक 25.4 PS की पावर देने के साथ ही साथ 34 Nm का टॉर्क भी जनरेट करती है. इस बाइक में आपको 6 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स दिए जाने के साथ ही साथ 17 इंच के रियर व्हील भी ऑफर किए जाते हैं. वहीं, Triumph Scrambler 400 XC में 398cc का दमदार इंजन दिया जाता है. वहीं, यह बाइक आपको 39.5bhp की पावर देती है. हालांकि, दोनों ही बाइकों की परफॉर्मेंस काफी बेहतरीन मानी जाती है.