<

Samsung के प्रीमियम फ्रिज में 36 महीने में आई दरार! ‘आउट ऑफ वारंटी’ का बहाना सुन फूटा ग्राहक का गुस्सा, X पर लगाई जमकर क्लास

Samsung Fridge Quality Issues: सैमसंग के महंगे फ्रिज में 3 साल में ही आई दरार! 'आउट ऑफ वारंटी' का बहाना और खराब सर्विस देख भड़का ग्राहक, X पर लगाई शिकायतों की झड़ी. जानें क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग (Samsung) की प्रोडक्ट क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस पर तीखे सवाल खड़े किए हैं. पीड़ित ग्राहक ने कंपनी की वारंटी पॉलिसी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ‘वारंटी खत्म होना खराब क्वालिटी की जिम्मेदारी से बचने का ढाल नहीं बन सकता.’

क्या है पूरा मामला?

संजय केपी नाम के एक X यूजर ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने जुलाई 2023 में सैमसंग का 633 लीटर क्षमता वाला साइड-बाय-साइड प्रीमियम फ्रिज खरीदा था. महज तीन साल के इस्तेमाल के दौरान ही इसके आइस-कूलिंग चेंबर का अंदरूनी प्लास्टिक अचानक चटक (crack) गया.

यूजर का कहना है कि फ्रिज पर न तो कोई भारी चीज गिरी, ना ही इसका गलत इस्तेमाल हुआ. जब उन्होंने इसकी शिकायत सैमसंग कस्टमर केयर से की, तो कंपनी ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि ‘प्लास्टिक पार्ट्स वारंटी में कवर नहीं होते हैं’.

ग्राहक ने खड़े किए गंभीर सवाल

कंपनी के इस रवैये पर भड़कते हुए ग्राहक संजय केपी ने लिखा, ‘मेरा सैमसंग 633L साइड-बाय-साइड फ्रिज, जो जुलाई 2023 में खरीदा गया था, महज 3 साल के सामान्य इस्तेमाल के बाद ही इसके आइस-कूलिंग चेंबर की अंदरूनी प्लास्टिक बॉडी में दरार आ गई है. इस पर न तो कोई असर पड़ा, न ही इसका गलत इस्तेमाल या लापरवाही से रखरखाव हुआ है.

सैमसंग का जवाब: ‘प्लास्टिक पार्ट वारंटी के तहत कवर नहीं होता है.’

संजय केपी ने लिखा, ‘यह जवाब असली मुद्दे से भटकाने वाला है. मैं प्लास्टिक पर बिना शर्त वारंटी की मांग नहीं कर रहा हूं. मैं समय से पहले आई इस ढांचागत खराबी और प्रोडक्ट की क्वालिटी पर सवाल उठा रहा हूं.’

‘एक प्रीमियम फ्रिज की एक तय सर्विस लाइफ होनी चाहिए. अगर कोई अंदरूनी सुरक्षित हिस्सा लगभग 3 साल में ही खुद-ब-खुद चटक जाता है, तो सैमसंग को यह तय करना चाहिए कि इसका कारण मैटेरियल की खराब क्वालिटी है, मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है, डिजाइन या थर्मल स्ट्रेस है या कोई अन्य प्रोडक्ट से जुड़ी समस्या है, न कि इसे केवल बाहर रखा गया प्लास्टिक पार्ट बताकर खारिज कर देना चाहिए.’

‘वारंटी का खत्म होना, घटिया मैटेरियल या मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी की जवाबदेही से बचने की ढाल नहीं बन सकता.’

कंपनी की सफाई पर फिर घेरा

विवाद बढ़ने पर Samsung India ने रिप्लाई में लिखा, ‘हाय संजय, हम आपकी मदद के लिए तैयार हैं. कृपया DM में अपनी डिटेल्स शेयर करें, हम इसे जल्द ठीक कर देंगे.’

इस पर यूजर ने तुरंत पलटवार करते हुए लिखा, ‘मैं डिटेल्स पहले ही शेयर कर चुका हूं. क्या आप उस ग्राहक को समझने के लिए गंभीर हैं, जिसने आप पर भरोसा करके इतना भारी पैसा खर्च किया है?’

X पर शिकायतों की लगी है भरमार

सैमसंग के फ्रिज और सर्विस से परेशान होने वाले संजय अकेले ग्राहक नहीं हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे ढेरों यूजर्स हैं जो कंपनी की सर्विस और प्रोडक्ट्स की क्वालिटी पर सवाल उठा रहे हैं:

Dipen Chheda नाम के यूजर ने X पर लिखा कि उन्होंने फरवरी में 530 लीटर का सैमसंग फ्रिज खरीदा था. मई में पहली शिकायत दर्ज की और अब तक 4 बार कंप्रेसर बदला जा चुका है. इसके बावजूद पिछले 2 महीनों से उनका फ्रिज पूरी तरह बंद पड़ा है.

Coach Rashard Cook नाम के यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि उन्होंने पिछले साल नवंबर में सैमसंग का फ्रिज खरीदा था, लेकिन इसमें कूलिंग की भारी दिक्कत आ रही है और फ्रीजर में रखा खाना भी जम नहीं पा रहा है.

Screenshot 20260823 215530

सोशल मीडिया पर उठा बड़ा सवाल

इन तमाम शिकायतों के सामने आने के बाद यूजर्स का कहना है कि कंपनियां महंगे-महंगे प्रीमियम प्रोडक्ट्स बेचकर भारी-भरकम मुनाफा तो कमा लेती हैं, लेकिन जब मैटेरियल की खराबी या बार-बार तकनीकी दिक्कतें आती हैं, तो ‘वारंटी पॉलिसी’ का हवाला देकर ग्राहकों को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

440 Crore Fantasy Bra: क्या आपने देखी ये 440 करोड़ वाली ब्रा? जिसमे जड़े हैं 4410 हीरे; घर, गाड़ी और बंगला सब रखना पड़ेगा गिरवी

440 Crore Fantasy Bra: विक्टोरिया सीक्रेट की फैंटेसी ब्रा अपनी करोड़ों की कीमत, हजारों हीरों…

Last Updated: October 23, 2026 12:14:38 IST

‘दंगा, इफ्तार और बिरयानी…’, अखिलेश यादव के खिलाफ किसने लगवाई 15 जिलों में पोस्टर? नारे देख खुद सपा के नेता भी हैरान

Akhilesh Yadav Samajwadi Party Poster:पोस्टरों में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान हुई 2013 की…

Last Updated: October 23, 2026 12:08:09 IST

IND VS NZ T20: दूसरे मुकाबले से पहले भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन बाहर; अब ये खिलाड़ी लेगा उनकी जगह

India vs New Zealand T20: बीसीसीआई ने एक्स पर लिखा कि ईशान किशन न्यूज़ीलैंड के…

Last Updated: October 23, 2026 11:25:48 IST

Silver Rate Today: चांदी के दाम धड़ाम! 1 किलो का रेट देखकर चौंक जाएंगे, जानें ताजा कीमत

Silver Rate Today 23 Oct 2026: चांदी की कीमतों में गुरुवार को भारी गिरावट दर्ज…

Last Updated: October 23, 2026 11:18:15 IST

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से हाहाकार! 24 अक्टूबर को बारिश दिलाएगी राहत?

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से लोग परेशान हैं. 24 अक्टूबर को बारिश और…

Last Updated: October 23, 2026 11:50:07 IST

Maharashtra News: जांच के दौरान महिला डॉक्टर को मारा थप्पड़, पास ही खड़ी थी पुलिस, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

महाराष्ट्र के वर्धा में एक डॉक्टर को आरोपी कादिर अली ने मेडिकल जांच के दौरान…

Last Updated: October 23, 2026 10:25:57 IST