<

लाखों का Samsung Galaxy Book और घटिया सर्विस! यूज़र ने बताई आपबीती, कहा- भूलकर भी मत खरीदना!

Samsung Galaxy Book का कीबोर्ड खराब हुआ तो सर्विस सेंटर ने मांगे हजारों रुपये वो भी सिर्फ 3 महीने की वारंटी के साथ! परेशान यूजर ने सोशल मीडिया पर खोली कंपनी की पोल.

अगर आप भी किसी नामी कंपनी का टैग और भारी-भरकम कीमत देखकर यह सोचते हैं कि प्रोडक्ट प्रीमियम और टिकाऊ होगा, तो ठहर जाइए. टेक दिग्गज Samsung के एक यूजर के साथ जो हुआ, उसने कंपनी के ‘क्वालिटी चेक’ और ‘आफ्टर सेल्स सर्विस’ पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

हजारों-लाखों रुपये खर्च करने के बाद जब प्रीमियम लैपटॉप जवाब देने लगे और सर्विस सेंटर से लेकर कस्टमर सपोर्ट तक सिर्फ निराशा हाथ लगे, तो किसी भी ग्राहक का गुस्सा फूटना लाज़मी है. एक्स (ट्विटर) पर एक परेशान यूजर ने न सिर्फ सैमसंग की क्लास लगाई है, बल्कि कंपनी के रवैये को लेकर ऐसी बातें उजागर की हैं, जिन्हें सुनकर आप भी इस कंपनी के प्रोडक्ट खरीदने से पहले 10 बार सोचने पर मजबूर हो जाएंगे.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, X (ट्विटर) यूजर रश्मि रंजन ने अपने Samsung Galaxy Book में आ रही लगातार दिक्कतों को लेकर कंपनी को घेरा है. उनके मुताबिक लैपटॉप का फिंगरप्रिंट सेंसर पहले ही काम करना बंद कर चुका था और अब अचानक कीबोर्ड भी पूरी तरह ठप पड़ गया है. यूज़र का आरोप है कि यह समस्या इस मॉडल में काफी आम है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बिक्री से पहले सही तरीके से क्वालिटी चेक नहीं किया जा रहा है, तो सैमसंग ऐसे प्रोडक्ट्स को बाजार में क्यों बेच रही है और ग्राहकों को परेशानी में डाल रही है?

जब यूज़र इस समस्या को लेकर ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पहुंचे, तो कीबोर्ड ठीक करने के नाम पर उनसे ₹8,500 की मांग की गई. भारी-भरकम ₹8,500 का खर्च बताने के बाद भी कंपनी ने इस पेड रिपेयर पर सिर्फ 3 महीने की वारंटी देने की बात कही. यूज़र ने सवाल उठाया कि अगर 3 महीने बाद यह दोबारा खराब हो गया तो क्या ग्राहक हर बार जेब ढीली करता रहेगा? कम से कम 1 साल की वारंटी क्यों नहीं दी जा रही?

यूज़र ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने कॉल, मैसेज और ईमेल के जरिए कई बार कंपनी से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन सैमसंग की ओर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला.

घटिया बिल्ड क्वालिटी, महंगे रिपेयर और सपोर्ट न मिलने से तंग आकर यूज़र ने अन्य लोगों को सैमसंग गैलेक्सी बुक सीरीज न खरीदने की साफ सलाह दी है.

सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़

गौर करने वाली बात यह है कि सिर्फ यही एक अकेला मामला नहीं है. आए दिन सोशल मीडिया पर सैमसंग के प्रोडक्ट्स और उनकी आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ऐसे ढेरों मामले सामने आते रहते हैं. यहां देखिए कैसे अलग-अलग डिवाइसेज को लेकर यूज़र्स अपना गुस्सा निकाल रहे हैं:

एक यूज़र रोहित महादेव ने शिकायत दर्ज कराई कि खरीदारी के सिर्फ एक महीने बाद ही उनके सैमसंग टीवी की स्क्रीन डेड हो गई. बार-बार शिकायत करने और 24 घंटे बीत जाने के बाद भी ऑनलाइन सपोर्ट की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला.

एक और यूज़र ने बताया कि उनके Galaxy S23+ की स्क्रीन के बीचों-बीच अचानक एक वर्टिकल पिंक लाइन (गुलाबी रेखा) आ गई. उन्होंने लिखा कि S-सीरीज में यह एक आम हार्डवेयर समस्या है और अब वे कभी सैमसंग का फ्लैगशिप फोन नहीं खरीदेंगे.

एक और यूज़र ने चेतावनी देते हुए पोस्ट किया कि सैमसंग से कोई भी होम एप्लायंसेज न खरीदें. उनके मुताबिक कंपनी के प्रोडक्ट्स और कस्टमर सर्विस दोनों ही बेहद घटिया हैं.

एक और यूज़र ने कंपनी के बिजनेस एथिक्स पर सवाल उठाते हुए कहा कि सैमसंग इंडिया को ग्राहकों की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने अपने रेफ्रिजरेटर को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके एक हफ्ते बाद इंजीनियर देखने आया और फिर एक हफ्ते में जवाब देने की बात कहकर चला गया, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला.

Screenshot 20260901 175436

ग्राहकों में बढ़ता असंतोष

सैमसंग जैसे ग्लोबल ब्रांड से यूज़र्स बेहतरीन सर्विस और मजबूत प्रोडक्ट्स की उम्मीद करते हैं. लेकिन इस तरह के वाकये यह दर्शाते हैं कि प्रीमियम कीमत वसूलने के बावजूद कंपनियों का ध्यान आफ्टर-सेल्स सर्विस पर उतना नहीं है. देखना होगा कि सोशल मीडिया पर फजीहत झेलने के बाद सैमसंग इस मामले पर क्या संज्ञान लेता है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

CJP Protest:  सोते रहे 40000 हजार जवान, सुबह-सुबह हाथ में झंड़ा लेकर जंतर मंतर में कुदे CJP नेता; वीडियो देख दिल्ली पुलिस की उड़ी नींद

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष…

Last Updated: October 13, 2026 10:06:23 IST

Delhi Murder Case: दोस्तों के साथ पार्टी करने नाइटक्लब गया था युवक, महिला पर गिरी बीयर, बाउंसरों ने पीट-पीटकर कर दी हत्या

Delhi Murder Case: दिल्ली में कुछ दोस्त एक नाइटक्लब में पार्टी करने के लिए गए…

Last Updated: October 13, 2026 09:18:36 IST

Breaking Bad के स्टार एक्टर की कैसे हुई मौत? हैरान करने वाली है पीछे की वजह; पूरे हॉलीवुड में मचा हड़कंप

RJ Mitte Death Reason:आरजे मिट्टे ने न सिर्फ़ ब्रेकिंग बैड में वाल्टर व्हाइट जूनियर का…

Last Updated: October 13, 2026 09:13:38 IST

रामलीला मेला कमेटी की बैठक में भिड़े दो पक्ष, विवाद के बाद गोलीबारी, दो युवकों की मौत के बाद इलाके में तनाव

Pilibhit News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी की बैठक दो गुट आमने-सामने हो…

Last Updated: October 13, 2026 09:05:37 IST

Shardiya Navratri 2026 Day 3: आज मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय न करें ये गलतियां! जानें मंत्र, भोग, विधि और धार्मिक महत्व

Shardiya Navratri 2026 Day 3: माँ चंद्रघंटा नवदुर्गा का तीसरा रूप हैं. उनके माथे पर…

Last Updated: October 13, 2026 09:03:16 IST

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली वालों सावधान! आज कई सड़कों पर लग सकता है जाम, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Police Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि पंचकुइयां गोलचक्कर के आसपास…

Last Updated: October 13, 2026 08:46:30 IST