<

Samsung Galaxy S25 की खुली पोल? बार-बार खराब हो रही डिस्प्ले, भड़के यूजर ने दी सैमसंग फोन न खरीदने की सलाह

Samsung Galaxy S25 की डिस्प्ले बार-बार खराब होने पर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर कम्पनी की जमकर क्लास लगाई है. पैसे खर्च कर डिस्प्ले बदलवाने के बाद फिर वही दिक्कत सामने आई और सर्विस सेंटर ने इसे 'वॉटर डैमेज' बताया. जानिए पूरा मामला और क्यों यूजर ने Samsung फोन न खरीदने की सलाह दी.

महंगा फोन खरीदते समय ग्राहक के मन में सबसे पहली उम्मीद होती है कि उसे बार-बार सर्विस सेंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. लेकिन Samsung Galaxy S25 खरीदने वाले एक यूजर का अनुभव कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है. कुछ महीने पहले खरीदे गए फोन में ऐसी परेशानी सामने आई, जिसने यूजर को इतना परेशान कर दिया कि अब वह सैमसंग का फोन किसी को सुझाने से भी बचने की बात कह रहा है. मामला सिर्फ खराब डिस्प्ले का नहीं है, कंपनी के सर्विस सेंटर से मिला जवाब इस पूरे मामले को और दिलचस्प बना देता है. आइये जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला…

कुछ महीने पहले खरीदा था Samsung S25

X पर Shujan Shaikh (@shujanshaikh) नाम के यूजर ने अपनी परेशानी शेयर की. उन्होंने बताया कि उन्होंने कुछ महीने पहले Samsung S25 खरीदा था. उनके मुताबिक, फोन में एक ही तरह की समस्या दूसरी बार सामने आई. उनका कहना है कि फोन को किसी तरह का फिजिकल डैमेज नहीं हुआ था.

इसके बावजूद कुछ दिन पहले उन्हें अपनी जेब से पैसे खर्च करके फोन की डिस्प्ले बदलवानी पड़ी. उन्हें लगा कि अब परेशानी खत्म हो गई होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. कुछ समय बाद फिर वही दिक्कत लौट आई.

सर्विस सेंटर पहुंचने पर मिला ‘वॉटर डैमेज’ का जवाब

दोबारा शिकायत लेकर जाने पर यूजर के मुताबिक सैमसंग की तरफ से बताया गया कि फोन में ‘वॉटर डैमेज’ है. यही जवाब यूजर को सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है. उन्होंने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि अगर फोन में पानी से बचाव की क्षमता को लेकर दावा किया जाता है, तो फिर ऐसी स्थिति में उसे पानी से नुकसान पहुंचने वाला फोन कैसे बताया जा रहा है?

यूजर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने 3-4 अन्य सैमसंग यूजर्स को भी अलग-अलग मॉडल के साथ इसी तरह की परेशानी का सामना करते देखा है. इनमें एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल था, जिसने कथित तौर पर फोन खरीदने के सिर्फ दो दिन बाद ऐसी समस्या की शिकायत की थी.

तीसरी बार खराब हुई डिस्प्ले

इसके बाद यूजर ने एक और पोस्ट करते हुए कहा कि यह तीसरी बार है जब उनके सैमसंग फोन में ऐसी समस्या आई है. उन्होंने डिस्प्ले में फ्लिकरिंग की समस्या का जिक्र किया और कहा कि अब वह इस फोन को लेकर बेहद निराश हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि इस अनुभव के बाद वह शायद ही कभी किसी को सैमसंग फोन खरीदने की सलाह देंगे.

सैमसंग का वही रटा रटाया जवाब

Samsung India ने यूजर की शिकायत पर जवाब देते हुए माफी मांगी और DM के जरिए कॉन्टैक्ट डिटेल्स शेयर करने को कहा. हालांकि, कंपनी का यह जवाब थोड़ा रटा-रटाया AI जनरेटेड रिप्लाई है, क्योंकि सिर्फ ‘हम मामले को देखेंगे’ कहने के बजाय कंपनी को यह स्पष्ट करना चाहिए था कि आखिर ऐसी समस्या क्यों सामने आई और यूजर को इसका ठोस समाधान कब मिलेगा.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Lal Krishna Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत, जानें- उनका हेल्थ अपडेट

Lal Krishna Advani Health News: लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद…

Last Updated: October 17, 2026 00:52:30 IST

Gujarat Garba: चेहरे पर चमक, शरीर में ऊर्जा… गुजरात में गरबा से पहले आईवी ड्रिप का बढ़ता ट्रेंड

Gujarat Garba: गुजरात में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया खेलने से पहले IV ड्रिप…

Last Updated: October 16, 2026 23:37:02 IST

Barnala murder case: खेत में चारा काट रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया हमला, हत्या के बाद पति ने भी खाया जहर

Barnala murder case: पंजाब के बरनाला में चन्ननवाल गांव के पास खेत में चारा काट…

Last Updated: October 16, 2026 23:06:14 IST

पत्नी की मौत के पीछे छिपा था पारिवारिक विवाद… अदालत में पेश हुए सात गवाह, दोषी पति को उम्रकैद!

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले में पत्नी की हत्या करने वाले पति को…

Last Updated: October 16, 2026 22:37:46 IST

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST