Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां पत्नी के प्रेमी को शख्स ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी. इस हत्या के बाद आरोपी ने खुद वीडियो बनाकर पूरी जानकारी दी है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ में पत्नी के प्रेमी की पति ने गोली मारकर हत्या कर दी.
Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, पूरा मामला यह है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति कहता हुआ नजर आ रहा है कि मैंने अपनी पत्नी के बॉयफ्रेंड को मार दिया.
इसके अलावा, वो अपने इस वीडियो में काफी अश्लील गालियां दे रहा है. वो शख्स कहता हुआ नजर आ रहा है कि इस हत्या के लिए सिर्फ और सिर्फ मैं जिम्मेदार हूं. इसमें मेरे परिवार और दोस्तों की कोई जिम्मेदारी नहीं है. इसके अलावा, शख्स अपने कमर में रखे हथियार को भी दिखाता नजर आ रहा है. पूरा मामला क्या है? आइए जानते हैं.
दरअसल, पूरा मामला यह है कि बुधवार दोपहर मेरठ के बहसूमा थाने के रामराज कस्बे में प्रदीप नाम के एक आदमी ने सनातन धर्म मंदिर के सामने सुरेंद्र उर्फ सुनील की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बारे में जानकारी सामने आ रही है कि आरोपी ने पुरानी रंजिश और प्रेम प्रसंग का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया. मोटरसाइकिल पर सवार हमलावर ने सुरेंद्र की कमर और कनपटी पर तीन गोलियां चलाईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके घटना की जिम्मेदारी ली और पुलिस प्रशासन को चुनौती देते हुए भाग गया.
जानकारी सामने आ रही है कि जगजीवन पुरी का रहने वाला सुरेंद्र दोपहर करीब 1:45 बजे रामराज के मेन मार्केट से अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक नकाबपोश हमलावर ने उस पर पीछे से हमला कर दिया. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि गोली लगने के बाद सुरेंद्र जमीन पर गिर जाता है और हमलावर उसके पास आता है और उसे फिर से गोली मार देता है. घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भारी पुलिस फोर्स जांच शुरू करने के लिए मौके पर पहुंची.
जानकारी सामने आ रही है कि मृतक सुरेंद्र का आरोपी प्रदीप की पत्नी के साथ लव रिलेशनशिप था. करीब डेढ़ साल पहले महिला अपने पति का घर छोड़कर सुरेंद्र के साथ भाग गई थी. उन्होंने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी और साथ रह रहे थे. इससे गुस्साए प्रदीप ने बदला लेने की कसम खाई. बुधवार को मौका मिलते ही उसने सुरेंद्र की हत्या कर दी.
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…
Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…
Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…
Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…
Ramayan new posters: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के नए पोस्टर्स में भगवान राम और…