अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो पहले इनके बीच के अंतर को जान लेना बेहतर रहेगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जा रहे हैं.
सैमसंग का दबदबा भारतीय टेक बाजार में लंबे समय से बना हुआ है. हाल ही में सैमसंग ने अपना Galaxy S26 लॉन्च किया है, जिसे भारत में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस स्मार्टफोन ने लॉन्च होने के बाद प्री ऑर्डर का रिकॉर्ड बनाया है. इस स्मार्टफोन को Realme P4 Lite 5G के साथ जोड़ा जा रहा है. एक लीक के मुताबिक Realme P4 Lite 5G को भारत में जल्दी ही लॉन्च किया जा सकता है. कंपनी ने नए P सीरीज 5G फोन का टीजर जारी किया है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है फोन कितना लोहालाट होने वाला है.
अगर आप इन दोनों में से किसी एक को लेना चाहते हैं तो पहले इनके बीच के अंतर को जान लेना बेहतर रहेगा. दोनों ही स्मार्टफोन्स अपने सेगमेंट के बेस्ट माने जा रहे हैं.
Galaxy S26 के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 6.9 Inch का AMOLED डिस्प्ले मिलने के साथ ही साथ 120Hz का रिफ्रेश रेट्स और Snapdragon 8 Elite Gen 5 का भी ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा फोन में रियल-टाइम समराइजेशन और गैलेक्सी एआई फीचर्स के साथ ही साथ स्मार्ट सर्च टूल जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. वहीं, Realme P4 Lite 5G में आपको MediaTek Dimensity 7400 के साथ ही साथ Hyper Vision AI Chipset और 7000mAh Titan Battery का भी ऑप्शन दिया गया है. इसके साथ ही साथ आपको इस फोन में 80w अल्ट्रा चार्ज भी दिया जाता है.
Samsung Galaxy S26 सीरीज में आपको 200 मेगापिक्सल मेन कैमरा और 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलने के साथ ही साथ 10-मेगापिक्सल का 3x टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है. वहीं, इस फोन में आपको 12 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. वहीं, Realme P4 Lite 5G में आपको 13MP का रियर यानि मेन कैमरा मिलता है, जिसके साथ ही साथ आपको 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया जाता है. हालांकि, कैमरे के मामले में दोनों स्मार्टफोन काफी बेहतरीन माने जाते हैं.
UP ATS action Lucknow: यूपी ATS ने पाकिस्तानी हैंडलर्स और कट्टरपंथी समूहों के इशारे पर…
Himachal Accident News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पर्यटकों से भरी एक ट्रैवलर गहरी खाई…
Nashik Extortion Case Twist: सतपुर इलाके से शुरू हुए एक रंगदारी (extortion) के मामले ने…
Himanta Biswa Sarma Profile: असम में विधानसभा चुनाव को लेकर 9 अप्रैल को वोट डाले…
dacoit trailer, Dacoit A Love Story, Dacoit Arrested, Dacoit movie, dacoit ek prem katha, dacoit…
Mouth ulcers sign: आमतौर पर माना जाता है कि, जीभ पर सफेद छाले पेट की…