<

‘गलती से भी मत खरीदना Samsung के प्रोडक्ट’! 7 महीने तक लटकाया मामला, बिना पूछे थमाया कम रिफंड का चेक, भड़के यूजर ने लगाई क्लास!

Samsung Service Reality: सैमसंग फ्रिज खराब होने पर 7 महीने तक चक्कर कटवाने, बिना बिल 1000 रुपये वसूलने और कम रिफंड का चेक थमाने पर भड़के यूजर ने X पर खोली कंपनी की पोल.

दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड सैमसंग (Samsung) अपने प्रोडक्ट्स को लेकर भले ही मार्केट में बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन आफ्टर-सेल्स सर्विस के मामले में ग्राहकों का अनुभव बेहद निराशाजनक साबित हो रहा है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर संयम मित्तल नाम के एक यूजर ने सैमसंग इंडिया की खराब सर्विस की पोल खोली, जिसके बाद कई और पीड़ित ग्राहक सामने आ गए हैं. सोशल मीडिया पर सैमसंग की लचर सर्विस को लेकर शिकायतों का तांता लग गया है.

20 जनवरी को दर्ज हुई थी शिकायत, जून तक लटका रहा मामला

पीड़ित ग्राहक संयम मित्तल ने अपनी आपबीती शेयर करते हुए बताया कि उनके सैमसंग फ्रिज में खराबी आने के बाद 20 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई गई थी. सैमसंग की टीम ने जांच के बाद यूनिट को ‘नॉन-रिपेयरेबल’ घोषित कर दिया. हालांकि, मामला सुलझाने की बजाय कंपनी महीनों तक इसे टालती रही.

यूजर ने सैमसंग कस्टमर केयर, सीईओ डेस्क और कानपुर स्थित विनायक एंड कंपनी से बार-बार संपर्क किया, लेकिन हर बार बात शुरुआत से ही शुरू होती दिखी. लगभग 5 महीने लटकाने के बाद आखिरकार जून के अंत में फ्रिज को पिकअप किया गया.

बिना बिल के वसूले पैसे, थमाया कम रिफंड का चेक

लापरवाही की हद यहीं खत्म नहीं हुई. 1 जुलाई को ट्रांसपोर्टेशन के नाम पर यूजर से 1,000 + GST वसूले गए, लेकिन भुगतान करने के बावजूद कोई पक्का बिल नहीं दिया गया.

इसके बाद जब रिफंड की बारी आई, तो कंपनी ने बिना ग्राहक की सहमति के 6,900 का चेक थमाने की कोशिश की. यूजर का कहना है कि उन्होंने इस राशि को कभी मंजूरी नहीं दी थी, इसलिए उन्होंने चेक लेने से इनकार कर दिया. इसके अलावा, नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन (NCH) पोर्टल पर भी सैमसंग ने रिफंड टाइमलाइन को लेकर गलत जानकारी दर्ज की.

जिसके बाद तंग आकर संयम मित्तल ने एक्स पर लिखा ‘अगर आपके लिए आफ्टर-सेल्स सर्विस मायने रखती है, तो कभी भी सैमसंग के प्रोडक्ट्स न खरीदें.

सैमसंग रिफ्रिजरेटर को लेकर मेरी शिकायत पिछले 7 महीनों से लटकी हुई है, और यह मेरे अब तक के सबसे खराब कस्टमर सर्विस अनुभवों में से एक रहा है.’

सोशल मीडिया पर शिकायतों की भरमार

सैमसंग की खराब सर्विस से परेशान संयम अकेले ग्राहक नहीं हैं. X पर ऐसे तमाम पोस्ट भरे पड़े हैं, जहाँ लोग सैमसंग के प्रोडक्ट्स और सर्विस सेंटर के रवैये से खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं:

पवन भट्टर (@pawanbhatter): इन्होंने खुलासा किया कि 8 अप्रैल 2026 को खरीदा गया सैमसंग का 530 लीटर बेस्पोक डबल डोर फ्रिज 3 बार रिपेयर होने के बाद पूरी तरह से खराब हो गया. रिप्लेसमेंट की मांग करने के 1 महीने बीत जाने के बाद भी कोई समाधान नहीं मिला है (शिकायत संख्या: 4439383891).

वनिका गुप्ता (@Va_ni_ka_Gupta): सैमसंग की कस्टमर सर्विस पर निराशा व्यक्त करते हुए इन्होंने लिखा कि घर के बाकी सामान एलजी (LG) के हैं, लेकिन फ्रिज सैमसंग का खरीदा जो गलत फैसला साबित हुआ. फ्रिज का डोर हैंडल टूटने पर अलग-अलग कस्टमर केयर एजेंट अलग-अलग विजिटिंग चार्ज और चार्ज की जानकारी देकर भ्रमित करते रहे.

Screenshot 20260822 222731

7-7 महीने तक चक्कर कटवाना, मनमाने पैसे वसूलना और शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होना यह दिखाता है कि सैमसंग इंडिया अपने ग्राहकों को लेकर कितनी गैर-जिम्मेदार है. पीड़ित उपभोक्ताओं ने उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय और नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन से ऐसे ढुलमुल रवैये पर सख्त कदम उठाने की अपील की है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST