<
Categories: मनोरंजन

सबा पटौदी के बाद अब करीना कपूर ने भी तोड़ी चुप्पी, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर पर बोलीं; ‘पागल कर देते हो…’

करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं. हाल ही में करीना कपूर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.

करीना कपूर के एक वीडियो ने उस समय सनसनी मचा दी जब उनको देखकर ऐसा लगा कि वो तीसरी बार गर्भवती हैं. हाल ही में करीना कपूर खान ने इस पर प्रतिक्रिया है.

इससे पहले सबा पटौदी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने इसे अफवाह बताते हुए खारिज कर दिया. उन्होंने लोगों से कपल की निजता बरकरार रखने की भी अपील की.

करीना कपूर ने दी प्रतिक्रिया

करीना कपूर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उनको देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है. इसके बाद मीडिया में  उनके तीसरे बारे गर्भवती होने की खबर फैलने लगी. करीना कपूर ने पैपराजी से इस पर बात करते हुए कहा, ‘यार, तुम लोग भी न! पागल ही कर देते हो.’ 

यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि एक्ट्रेस अभी प्रेग्नेंट नहीं हैं. बता दें कि सैफ अली खान और करीना कपूर के दो बेटे तैमूर और जेह हैं. इसके अलावा सैफ अली खान की उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह से भी 2 बच्चे इब्राहिम अली खान और सारा अली खान हैं. 

फैमिली वैकेशन पर हैं करीना कपूर

करीना और सैफ के 16 अगस्त को अभिनेता के 56वें ​​जन्मदिन के उपलक्ष्य में परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के बाद लौटने पर ही गर्भावस्था की अफवाहें फैलने लगीं. करीना ने बाद में यात्रा की कई अनदेखी तस्वीरें साझा कीं, जिनमें सैफ के साथ सफेद बिकिनी में पोज देती हुई उनकी एक तस्वीर और वैकेशन के दौरान के लंच की तस्वीरें शामिल हैं. इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए करीना ने लिखा, “मेरे जीवन के सबसे प्यारे साथी को जन्मदिन की शुभकामनाएं! तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी नीरस होती! ये सारी तस्वीरें उसने ही अप्रूव की हैं, उसे बहुत अच्छा लगता है जब मैं उसकी तस्वीरें पोस्ट करती हूं.” काम के मोर्चे पर, करीना मेघना गुलज़ार की फिल्म ‘दायरा’ में पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नज़र आएंगी.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और यूपी में कब बंद रहेंगे स्कूल?

Chhath Puja School Holiday 2026: छठ पूजा 2026 पर बिहार, दिल्ली, झारखंड और उत्तर प्रदेश…

Last Updated: November 13, 2026 12:20:58 IST

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा पर जरूर पढ़ें छठी मैया की यह पौराणिक कथा महत्व, पूजा विधि और सूर्य देव की महिमा

Chhath Puja Vrat Katha in Hindi: छठ पूजा के दौरान पढ़ें राजा प्रियव्रत और छठी…

Last Updated: November 13, 2026 11:59:13 IST

Watch Video: रील बनाने का ऐसा जुनून! चलती वैन से बाहर निकलकर डांस करने लगा ड्राइवर; अंदर बैठे यात्री देखते रहे तमाशा

Van Driver Viral Video: इस वीडियो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने…

Last Updated: November 13, 2026 11:46:35 IST

Bigg Boss 20: तेरे पजामे में तो…लव गिल के कैरेक्टर पर स्काउट ने उठाई ऐसी उंगली, भड़क गई पंजाबी क्वीन; फिर जो हुआ…

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी का गुस्सा बढ़ता जा रहा है.…

Last Updated: November 13, 2026 11:39:52 IST

Watch Video: गुरनूर बरार को बैन से विराट कोहली ने कैसे बचाया? मैदान पर हुआ कुछ ऐसा; सर पकड़ लिए फैंस

Virat Kohli Saves Gurnoor Brar Viral Video: भारत और न्यूजीलैंड के चौथे वनडे मुकाबले में…

Last Updated: November 13, 2026 11:21:25 IST