<

Samsung का सबसे महंगा AC मंगाकर ग्राहक ने पीट लिया माथा, डिलीवरी देख खौल उठा खून! सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Samsung AC Complaint: लाखों रुपये खर्च करके सैमसंग का सबसे महंगा एसी मंगाने के बावजूद ग्राहक को टूटा-फूटा और खराब प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया गया. पिछले 2 महीनों से कस्टमर केयर के चक्कर काट रहे पीड़ित यूजर का गुस्सा सोशल मीडिया पर बुरी तरह फूट पड़ा है. जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल.

ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स और नामी कंपनियों के दावों पर भरोसा करके महंगे सामान खरीदना कभी-कभी कितना भारी पड़ सकता है, इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर देखने को मिला है. एक शख्स ने भारी-भरकम रकम खर्च करके प्रीमियम एसी मंगाया, लेकिन जो बॉक्स उसके घर पहुंचा उसने ग्राहक के पसीने छुड़ा दिए. जब पीड़ित ने इस पूरी घटना का वीडियो शेयर कर मदद की गुहार लगाई, तो सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, लेकिन कहानी में असली मोड़ तब आया जब कंपनी और प्लेटफॉर्म की खिंचाई के बीच एक और यूजर ने कमेंट में ऐसी बात कह दी जिसे पढ़कर कोई भी हैरान रह जाएगा. आखिर क्या है यह पूरा मामला और क्यों मचा है बवाल? आइए जानते हैं.

क्या है पूरा मामला?

सिब्तैन जहीर (@dotcomfolk) नाम के एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना कड़वा अनुभव शेयर करते हुए सैमसंग इंडिया (@SamsungIndia) और अमेजन (@amazonIN) को आड़े हाथों लिया.

यूजर ने बताया कि उन्होंने अमेजन से सैमसंग का सबसे महंगा 5-स्टार रेटिंग वाला एसी ऑर्डर किया था. लेकिन उनके पास जो दूसरी यूनिट डिलीवर हुई, उसकी हालत बेहद खराब थी. बॉक्स पूरी तरह से टूटा-फूटा था और एसी में मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट था, जिसकी वजह से वह काम ही नहीं कर रहा था.

पीड़ित यूजर का आरोप है कि बार-बार कस्टमर सपोर्ट से संपर्क करने के बाद भी न तो अमेजन और न ही सैमसंग इंडिया की तरफ से कोई ठोस मदद मिली. यूजर ने आगे बताया कि उन्हें पिछले 2 महीनों से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहे हैं, जिसकी वजह से उनका कमरा इस्तेमाल करने लायक ही नहीं बचा है.

यूजर ने टिकट आईडी शेयर करते हुए बताया कि 25 अगस्त को एक शिकायत दर्ज की गई थी और 4 सितंबर तक समाधान का वादा किया गया था. लेकिन तय तारीख बीतने के बाद जब यूजर ने पता किया तो पता चला कि कुछ हुआ ही नहीं, बल्कि अब एक नया टिकट बनाने की बात कही जा रही है.

सोशल मीडिया पर शिकायत के बाद कंपनियों की प्रतिक्रियाएं

सैमसंग इंडिया ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि वे मदद के लिए तैयार हैं और यूजर से अपनी संपर्क जानकारी DM (डायरेक्ट मैसेज) के जरिए शेयर करने को कहा, ताकि जल्द से जल्द समस्या सुलझाई जा सके. हालांकि यह एक रटा-रटाया AI टेक्स्ट है.

अमेजन सपोर्ट ने भी डिफेक्टिव प्रोडक्ट मिलने पर दुख जताया और यूजर को एक लिंक के जरिए अपनी टीम से संपर्क करने की सलाह दी.

इस पूरे विवाद के बीच एक अन्य यूजर ने बेहद गुस्से में प्रतिक्रिया देते हुए सैमसंग के प्रोडक्ट्स और सर्विस पर सवाल खड़े कर दिए. यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘दुनिया में कितना चिम्पैंजी का फोटो खींच लो, मगर सैमसंग का कभी मत करना. फालतू एकदम है, फालतू खराब हो जाता है… ये लोग जानबूझकर complaint ठीक भी नहीं करते, पैसा खा जाता है कंपनी.’

सोशल मीडिया पर लगातार आ रही है सैमसंग की शिकायतें

सोशल मीडिया पर सैमसंग के प्रोडक्ट्स की घटती क्वालिटी और लचर कस्टमर सर्विस को लेकर ग्राहकों का गुस्सा लगातार फूट रहा है, जहां आए दिन किसी न किसी प्रोडक्ट की शिकायत सामने आ रही है. 

  • सिद्धांत देब नामक यूजर ने शिकायत की कि उनके सैमसंग टीवी में 3 साल से भी कम समय में हार्डवेयर की समस्या आ गई, जबकि इससे पहले वे अपने Galaxy S21 FE स्मार्टफोन में ‘ग्रीन लाइन’ की दिक्कत का भी सामना कर चुके हैं.

Screenshot 20260908 174140

  • वहीं रिटायर्ड मेजर जनरल हर्षा ककर ने टीवी डिस्प्ले की बार-बार आ रही खराबी और डिटेल्स लेने के 3 दिन बाद भी कंपनी की ओर से कोई संपर्क न किए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई.

Screenshot 20260908 174307

  • एक अन्य यूजर शरद माहेश्वरी ने 75,000 रुपये के सैमसंग फ्रिज में महज 2 साल के भीतर 3 बार और 5 महीने में 2 बार कंप्रेसर खराब होने की बात कहते हुए घटिया क्वालिटी और क्रोमा की खराब कस्टमर सर्विस पर सवाल उठाए.

Screenshot 20260908 174332

ये तमाम मामले साफ दर्शाते हैं कि टीवी, स्मार्टफोन से लेकर फ्रिज तक, सैमसंग के हर प्रोडक्ट को लेकर ग्राहकों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Tourism in India: भारतीयों को समंदर नहीं, मंदिर बुला रहे, 48% यात्राएं आस्था के नाम

Tourism in India: भारत में घरेलू पर्यटन की सबसे बड़ी वजह छुट्टियां या मनोरंजन नहीं,…

Last Updated: September 28, 2026 20:29:23 IST

UP News: सड़क पर हुई लड़ाई के बीच महिला को आया गुस्सा, लोहे की रॉड से तोड़ दी स्कॉर्पियो की खिड़की, Video Viral

उत्तर प्रदेश के औरैया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक महिला कथित तौर…

Last Updated: September 28, 2026 19:51:18 IST

Bengaluru News: अब क्या गिटार के लिए भी हेलमेट…, AI ट्रैफिक कैमरे ने गिटार को समझ लिया इंसान, कट गया 500 का चालान

बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने दावा किया कि एआई-संचालित ट्रैफिक कैमरे ने उसके गिटार को…

Last Updated: September 28, 2026 19:37:51 IST

गोरखपुर की सड़क पर भिड़े वकील और दरोगा, जमकर चला जूता, जांच हुई तो सामने आया हैरान करने वाला सच

Gorakhpur viral video: गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में दरोगा और वकील के बीच मारपीट…

Last Updated: September 28, 2026 19:12:53 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 28, 2026 18:52:17 IST

बुर्ज खलीफा मेंबुर्ज खलीफा में सबसे सस्ता फ्लैट कितने का? जानें कितने वर्ग फुट का मिलेगा फ्लैट, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Burj Khalifa property: दुबई के बुर्ज खलीफा में घर खरीदने का सपना सिर्फ अरबपतियों तक…

Last Updated: September 28, 2026 18:47:48 IST