Rajniesh Duggal: बॉलीवुड एक्टर रजनीश दुग्गल ने हाल ही में जानकारी दी कि वे फिजिक्स वाला के लोकप्रिय टीचर पंकज सिजैरिया का किरदार निभाने वाले हैं. वो जल्द उन पर बनने वाली बायोग्राफी में नजर आएंगे.
रजनीश दुग्गल
Rajniesh Duggal: बॉलीवुड एक्टर रजनीश दुग्गल जल्द ही एक ऐसे किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी पर्दे पर नहीं निभाया है. वह पहली बार एक शिक्षक का रोल करने जा रहे हैं. खास बात यह है कि वह किसी काल्पनिक टीचर का नहीं बल्कि फिजिक्स वाला के मशहूर टीचर पंकज सिजैरिया का किरदार निभाने वाले हैं. पंकज सिजैरिया की जिंदगी और उनके सफर पर बायोपिक बनाई जा रही है, जिसमें रजनीश दुग्गल उनका किरदार निभाएंगे.
इस फिल्म की कहानी बेहद खास है क्योंकि इसे पंकज सिजैरिया के ही एक छात्र ने लिखा है. फिल्म के लेखक और निर्देशक जेम्स ए हैं, जो खुद कभी पंकज सिजैरिया के छात्र रह चुके हैं. ऐसे में फिल्म में शिक्षक और छात्र के रिश्ते के साथ-साथ पंकज के जीवन और उनके पढ़ाने के सफर को भी करीब से दिखाया जाएगा.
फिल्म में रजनीश दुग्गल पंकज सिजैरिया की भूमिका निभाएंगे. इस प्रोजेक्ट को लेकर खुद रजनीश ने पंकज सिजैरिया के साथ इंस्टाग्राम लाइव के दौरान जानकारी दी. बातचीत के दौरान उन्होंने पंकज सर को फिल्म से जुड़ा खास सरप्राइज दिया. रजनीश ने बताया कि उनके पास पंकज के लिए एक खास खबर है. उन्होंने कहा कि उनके ही एक छात्र ने पंकज सिजैरिया पर फिल्म लिखी है और उनसे पूछा गया कि क्या वह इसमें पंकज का किरदार निभाना चाहेंगे. राजनीश ने बिना देर किए इस ऑफर के लिए हां कह दी. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उसी दिन फिल्म की स्क्रिप्ट पूरी पढ़ी थी और उन्हें कहानी काफी दिलचस्प लगी.
बता दें कि पंकज सिजैरिया फिजिक्स वाला में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पढ़ाते हैं. फिजिक्स वाला की स्थापना अलख पांडे ने की है. पंकज अपने अलग और मजेदार अंदाज में पढ़ाने के लिए छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. मुश्किल केमिस्ट्री के कॉन्सेप्ट को आसान भाषा, रोजमर्रा के उदाहरण, हास्य और अपनी खास शायरी के जरिए समझाना उनकी पहचान बन चुका है. इसी वजह से वह फिजिक्स वाला के पसंदीदा और वायरल टीचर्स में गिने जाते हैं.
इस फिल्म में रजनीश दुग्गल के साथ ईशा तलवार होंगी, जो फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी. फिलहाल फिल्म डेवलपमेंट के चरण में है. इसके अलावा फिल्म की रिलीज डेट और बाकी कलाकारों से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आने वाले समय में मेकर्स प्रोजेक्ट से जुड़ी अन्य जानकारियों का खुलासा कर सकते हैं.
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…
Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…
Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…