<

Samsung Phone Display Issue: 1 लाख का फोन बर्बाद! स्क्रीन पर आई लाइन, कंपनी ने मोड़ा मुंह; यूजर ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

Samsung के महंगे फ्लैगशिप फोन की स्क्रीन पर सफेद और रंगीन वर्टिकल लाइनें आने का मामला सामने आया है. यूजर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर बताया कि 2023 में खरीदे गए फोन में यह समस्या आई, लेकिन शिकायत के बाद भी उन्हें Samsung की ओर से अब तक कोई कॉल या स्पष्ट जवाब नहीं मिला. मामला अब उपभोक्ता मामलों के आधिकारिक हैंडल तक पहुंच गया है.

लाखों रुपये खर्च करके अगर कोई ग्राहक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदता है, तो वह शानदार डिस्प्ले और प्रीमियम सर्विस की उम्मीद रखता है. लेकिन जब सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनी के फ्लैगशिप फोन की स्क्रीन पर अचानक रहस्यमयी लाइनें उभर आएं और शिकायत करने के बावजूद कंपनी का कोई रिस्पॉन्स न मिले, तो इसे सीधे तौर पर ग्राहकों का उत्पीड़न ही कहा जाएगा. सैमसंग के डिस्प्ले में ग्रीन और व्हाइट लाइन की समस्या लंबे समय से ग्राहकों के लिए सिरदर्द बनी हुई है. इसके बावजूद कंपनी अपनी गलतियों से सबक लेने के बजाय समस्या पर आंखें मूंदे बैठी है. शिकायत करने के बाद भी कस्टमर को कॉल तक न करना यह साबित करता है कि फोन बेचते वक्त बड़े-बड़े वादे करने वाली सैमसंग, बिक्री के बाद अपने ग्राहकों को उनके हाल पर छोड़ देती है.

क्या है पूरा मामला?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एंडी राव (@Andythinks) नाम के एक यूजर ने सैमसंग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए इस पूरे वाकये को शेयर किया है.

यूजर ने अपने सैमसंग फोन की एक फोटो शेयर की है, जिसमें स्क्रीन पर साफ तौर पर कई सफेद और रंगीन वर्टिकल लाइनें दिखाई दे रही हैं. यह खराबी फोन के हार्डवेयर/डिस्प्ले डिफेक्ट को साफ दर्शाती है. यूजर ने बताया कि उन्होंने यह डिवाइस साल 2023 में घोड़बंदर रोड स्थित ‘विजय सेल्स’ (Vijay Sales) से खरीदा था. यूजर ने दुख जताते हुए लिखा कि उनके पास पहले से सैमसंग का S22 अल्ट्रा भी रहा है, लेकिन उसमें ऐसी कोई समस्या कभी देखने को नहीं मिली. यह मौजूदा प्रोडक्ट में आया एक गंभीर मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट है.

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया पर मामला उठाने और सैमसंग इंडिया को टैग करने के बावजूद कंपनी की तरफ से यूजर को अब तक कोई कॉल या रिस्पॉन्स नहीं मिला है. तंग आकर यूजर ने उपभोक्ता मामलों के आधिकारिक हैंडल @jagograhakjago को टैग करके मदद की गुहार लगाई है और ग्लोबल हैंडल (@SamsungMobileUS, @SamsungUK) को भी टैग किया है.

सैमसंग की जवाबदेही पर बड़े सवाल

सैमसंग के डिस्प्ले में लाइन आने की समस्या कोई पहली बार सामने नहीं आई है, लेकिन इस तरह ग्राहकों की अनसुनी करना बेहद शर्मनाक है. सच कहें तो जब कोई यूजर लाख रुपये देकर फोन खरीदता है, तो वह ऐसे डिफेक्ट की उम्मीद बिल्कुल नहीं करता. अगर कंपनी अपने मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की जिम्मेदारी लेने के बजाय ग्राहकों को इग्नोर करेगी, तो भारतीय बाजार में उसका भरोसा पूरी तरह डगमगा जाएगा. अब देखना यह होगा कि नेशनल कंज्यूमर फोरम के हस्तक्षेप के बाद सैमसंग जागेगी या अपनी इसी सुस्त सर्विस को जारी रखेगी.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST

UP Politics: सपा के तीन विधायक बीजेपी में शामिल, चुनाव से पहले बदले सियासी समीकरण

UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में हलचल तेज हो…

Last Updated: October 14, 2026 16:10:04 IST