2 साल पहले हजारों रुपये खर्च करके सैमसंग का स्प्लिट AC खरीदा था, लेकिन खराब होने के बाद कंपनी के चक्कर काटते-काटते ग्राहक का सब्र टूट गया. कस्टमर केयर में बार-बार कॉल, सर्विस सेंटर के चक्कर, ईमेल्स और ट्विटर पर गुहार लगाने के बाद भी 2 साल से AC दीवार पर उखड़ा हुआ लटक रहा है.
Samsung AC Issue: 'भारत में बिजनेस के लायक नहीं सैमसंग!' 2 साल से खराब पड़ा AC, दर-दर भटकने के बाद फूटा ग्राहक का गुस्सा
भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खुद को दिग्गज बताने वाली सैमसंग कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस का एक और शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है. महंगे प्रॉडक्ट्स बेचकर भारी-भरकम मुनाफा कमाने वाली यह कंपनी बिक्री के बाद ग्राहकों को किस कदर उनके हाल पर छोड़ देती है, इसका ताजा उदाहरण एक स्प्लिट एसी के मामले में देखने को मिला है. ग्राहक पिछले दो सालों से अपना एसी ठीक कराने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन कंपनी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही. कस्टमर केयर में लगातार शिकायतें दर्ज कराने, सर्विस सेंटर के चक्कर काटने, ईमेल भेजने और सोशल मीडिया पर गुहार लगाने के बावजूद ग्राहक को सिर्फ निराशा हाथ लगी है.
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर market analyzer PAN (@indravadanpanc6) नाम के एक यूजर ने अपने घर में टंगे खराब सैमसंग स्प्लिट एसी की तस्वीर साझा करते हुए कंपनी की पोल खोली है. यूजर के मुताबिक, उनका सैमसंग स्प्लिट एसी पिछले लगभग दो सालों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है और काम नहीं कर रहा है.
पीड़ित ग्राहक ने बताया कि इस दौरान उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी:
after almost TWO YEARs of repeated follow up through complaints in customer care, writing on tweeter, writing mails and calling service centres – my split ac still not working
One of the most BaKWAS customer services from samsung,
not desereved to do business in india, pic.twitter.com/96Q2Szhg1O— market analyzer PAN (@indravadanpanc6) September 27, 2026
दो साल लंबे मानसिक तनाव और लापरवाही से तंग आकर ग्राहक का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने X पर खुलकर लिखा कि सैमसंग की कस्टमर सर्विस बेहद बकवास है और यह कंपनी भारत में व्यापार करने के लायक ही नहीं है.
तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि दीवार पर लगा स्प्लिट एसी पूरी तरह से उखड़ा और खुला हुआ लटका है,
Rise and Fall 2 controversy: वीरेंद्र सहवाग के रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ की…
क्या आप भी इस त्योहारी सीजन में नया TV, AC या वाशिंग मशीन खरीदने का…
Tamilnadu news: एक इंफ्लुएंसर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैसों और गहनों की वीडियो…
मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ मुंबई में आयोजित रामायण के…
Delhi News: दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा…
Mamta Kulkarni modern look: संन्यास का रास्ता छोड़ एक बार फिर ग्लैमरस अवतार में लौटीं…