Live TV
Search
Home > टेक – ऑटो > Samsung AC Issue: ‘भारत में बिजनेस के लायक नहीं सैमसंग!’ 2 साल से खराब पड़ा AC, दर-दर भटकने के बाद फूटा ग्राहक का गुस्सा

Samsung AC Issue: ‘भारत में बिजनेस के लायक नहीं सैमसंग!’ 2 साल से खराब पड़ा AC, दर-दर भटकने के बाद फूटा ग्राहक का गुस्सा

2 साल पहले हजारों रुपये खर्च करके सैमसंग का स्प्लिट AC खरीदा था, लेकिन खराब होने के बाद कंपनी के चक्कर काटते-काटते ग्राहक का सब्र टूट गया. कस्टमर केयर में बार-बार कॉल, सर्विस सेंटर के चक्कर, ईमेल्स और ट्विटर पर गुहार लगाने के बाद भी 2 साल से AC दीवार पर उखड़ा हुआ लटक रहा है.

Written By:
Last Updated: September 27, 2026 16:58:50 IST

Mobile Ads 1x1

भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खुद को दिग्गज बताने वाली सैमसंग कंपनी की आफ्टर-सेल्स सर्विस का एक और शर्मनाक और गैर-जिम्मेदाराना रवैया सामने आया है. महंगे प्रॉडक्ट्स बेचकर भारी-भरकम मुनाफा कमाने वाली यह कंपनी बिक्री के बाद ग्राहकों को किस कदर उनके हाल पर छोड़ देती है, इसका ताजा उदाहरण एक स्प्लिट एसी के मामले में देखने को मिला है. ग्राहक पिछले दो सालों से अपना एसी ठीक कराने के लिए दर-दर भटक रहा है, लेकिन कंपनी के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही. कस्टमर केयर में लगातार शिकायतें दर्ज कराने, सर्विस सेंटर के चक्कर काटने, ईमेल भेजने और सोशल मीडिया पर गुहार लगाने के बावजूद ग्राहक को सिर्फ निराशा हाथ लगी है. 

जानिए क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर market analyzer PAN (@indravadanpanc6) नाम के एक यूजर ने अपने घर में टंगे खराब सैमसंग स्प्लिट एसी की तस्वीर साझा करते हुए कंपनी की पोल खोली है. यूजर के मुताबिक, उनका सैमसंग स्प्लिट एसी पिछले लगभग दो सालों से पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है और काम नहीं कर रहा है.

पीड़ित ग्राहक ने बताया कि इस दौरान उन्होंने समस्या के समाधान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी:  

  • कस्टमर केयर में बार-बार कॉल करके शिकायत दर्ज कराई.  
  • सैमसंग सर्विस सेंटर के चक्कर लगाए और लगातार फॉलो-अप किया.  
  • कंपनी के आला अधिकारियों को ईमेल भेजे.  
  • सोशल मीडिया (ट्विटर/X) पर भी अपनी समस्या उठाई.   

‘बकवास सर्विस, भारत में बिजनेस के लायक नहीं कंपनी’

दो साल लंबे मानसिक तनाव और लापरवाही से तंग आकर ग्राहक का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने X पर खुलकर लिखा कि सैमसंग की कस्टमर सर्विस बेहद बकवास है और यह कंपनी भारत में व्यापार करने के लायक ही नहीं है.

तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि दीवार पर लगा स्प्लिट एसी पूरी तरह से उखड़ा और खुला हुआ लटका है, 

MORE NEWS