<
Categories: दिल्ली

Delhi News: दिल्ली में बवाल; मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Delhi News: दिल्ली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्रवेश वर्मा के सुरक्षाकर्मी कुछ लोगों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा था, जिसके कारण विवाद शुरू हुआ.

Delhi News: दिल्ली में सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने X हैंडल से यह वीडियो शेयर किया. पार्टी का दावा है कि वीडियो में दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा एक युवक को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं. हालांकि सामने आई वीडियो में ये साफतौर पर साफ नहीं हो पाया है.

AAP के मुताबिक, यह मामला सड़क निर्माण से जुड़ा है. पार्टी का आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोग सड़क के काम में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मंत्री से सवाल कर रहे थे. इसी दौरान बहस जैसी स्थिति बनी और प्रवेश वर्मा ने वहां खड़े एक युवक को थप्पड़ मार दिया.

AAP ने शेयर की वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मारा, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी युवक को मंत्री से दूर ले जाते दिखाई देते हैं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. AAP ने वीडियो को आधार बनाकर दिल्ली सरकार और मंत्री पर सवाल खड़े किए हैं. मामले ने उस समय और राजनीतिक तूल पकड़ लिया, जब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता अरविंद केजरीवाल ने भी इस वीडियो को रीपोस्ट किया. केजरीवाल ने पोस्ट के जरिए प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की और कहा कि वह अगले दिन उस जगह पर जाएंगे.

युवक ने क्या कहा?

पीड़ित का कहना है, “मैं MLA के लिए सभी सोशल मीडिया गतिविधियां संभालता हूं. PWD विभाग ने हमें इस सड़क की हालत का निरीक्षण करने के लिए बुलाया था, इसलिए हम यहां आए थे. मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी. जब मैंने यह बात बताई, तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए; उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी… पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ. उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए और जो भी अनुशासनात्मक कार्रवाई ज़रूरी हो, जैसे सस्पेंशन, वह की जानी चाहिए… हम सिर्फ़ दावे नहीं कर रहे हैं; हर चीज़ का वीडियो सबूत है. कार्रवाई होनी चाहिए. हमने FIR दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे.

जमकर कमेंट कर रहे लोग

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि अगर हिम्मत है, तो सुरक्षाकर्मियों को हटाकर ये हरकत करो, दिल्ली की जनता सबक सिखा देगी. एक यूजर ने लिखा कि शीश महल पर जो लोग महीनों  चर्चा करते थे, वे अब चुप हैं. एक ने लिखा है कि ये सरकार वोट चोरी से बनी हुई है, इन्हें लोगों से कोई मतलब नहीं है. एक ने लिखा कि अब बीजेपी देश की जनता को भी बख्श नहीं रही है. अगर कोई उनसे सवाल कर रहा है, तो उनके साथ बद्तमीजी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP Crime: बहन की देवरानी से हुआ इश्क, रंगेहाथों पकड़े गए, फिर दी गई तालिबानी सजा

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

सोशल मीडिया पर गहनों की चमक दिखाना पड़ा भारी! Influencer के घर में चोरों ने लगा दी सेंध

Tamilnadu news: एक इंफ्लुएंसर अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पैसों और गहनों की वीडियो…

Last Updated: September 27, 2026 17:13:51 IST

MrBeast ने लगाया ‘जय श्री राम’ का जयकारा, रणबीर कपूर साथ यू-ट्यूबर ने की थी रामायण के विशेष कार्यक्रम में शिरकत, Video Viral

मिस्टर बीस्ट ने रणबीर कपूर और साई पल्लवी के साथ मुंबई में आयोजित रामायण के…

Last Updated: September 27, 2026 17:07:53 IST

Samsung AC Issue: ‘भारत में बिजनेस के लायक नहीं सैमसंग!’ 2 साल से खराब पड़ा AC, दर-दर भटकने के बाद फूटा ग्राहक का गुस्सा

2 साल पहले हजारों रुपये खर्च करके सैमसंग का स्प्लिट AC खरीदा था, लेकिन खराब…

Last Updated: September 27, 2026 16:58:50 IST

‘आखिर चल क्या रहा है?’, साध्वी के बाद अब ममता कुलकर्णी के नए अवतार से यूजर हुए हैरान! वीडियो जमकर हो रहा वायरल

Mamta Kulkarni modern look: संन्यास का रास्ता छोड़ एक बार फिर ग्लैमरस अवतार में लौटीं…

Last Updated: September 27, 2026 16:18:27 IST

Bihar News: भागलपुर में अपराधी को पकड़ने पहुंची पुलिस, कांस्टेबल को खींचकर उफनती नदी में कूद पड़ा आरोपी, हिरासत से हुआ फरार

भागलपुर जिले में हिरासत में लिया गया एक अपराधी नदी में कूदकर पुलिस हिरासत से…

Last Updated: September 27, 2026 16:11:12 IST

अखिलेश यादव ने खोला चुनावी पिटारा, कलाकारों-खिलाड़ियों के लिए 21 लाख और 1 लाख मासिक का ऐलान

UP Assembly Elections: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव…

Last Updated: September 27, 2026 16:07:55 IST